चलती SUV से महिलाओं को अश्लील इशारे; सड़क पर खुलेआम इतनी हिम्मत कैसे? वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन
Noida SUV Young Man Obscene Behavior With Women Video Viral
Noida Video Viral: आज के इस दौर में कुछ लोगों की मानसिकता इस कदर गिर चुकी है कि वे महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकत करने से बाज नहीं आ रहे। और इनकी हिम्मत देखिए की सड़क पर खुलेआम महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और उन्हें अश्लील इशारे कर रहे हैं। जिससे महिलाएं खुद को असहज और अपनी आबरू को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश के नामी शहर नोएडा से एक शर्मनाक और हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें चलती SUV से एक युवक आसपास जाती महिलाओं को अश्लील इशारे करता नजर आ रहा है।
बताया जाता है कि यह वीडियो नोएडा के पर्थला पुल का है। जहां रात के समय में लाल रंग की SUV में सवार यह युवक कार से महिलाओं पीछा करते हुए उन्हें अश्लील इशारे कर रहा था। इसी दौरान अपने परिवार संग जा रहे एक कार चालक ने इस बेहूदे व्यक्ति का वीडियो बना लिया। क्योंकि इसने उसके परिवार की महिलाओं को भी अश्लील इशारे किए। युवक ने उस समय नशा भी कर रखा थ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। जिसके बाद युवक को अश्लील इशारे करना भारी पड़ गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और वीडियो में दिख रही कार को भी जब्त कर लिया गया है।