देवभूमि दानपुर घाटी वेलफेयर सोसाइटी ने नवनियुक्त महापौर सौरव जोशी का किया सम्मान
Devbhoomi Danpur Valley Welfare Society
देवभूमि दानपुर घाटी वेलफेयर सोसाइटी तथा कर्मचारी रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी सैक्टर 16 डी चंडीगढ़ द्वारा नवनियुक्त महापौर सौरव जोशी के उपलक्ष्य में स्वागत प्रोग्राम आयोजित किया गया । ***
Devbhoomi Danpur Valley Welfare Society: देवभूमि दानपुर घाटी वेलफेयर सोसाइटी चंडीगढ़ तथा कर्मचारी रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर -16 डी द्वारा सौरव जोशी को महापौर चुने जाने के उपलक्ष मे मकान नंबर 708 के सामने ग्राउंड में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर चंडीगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा नेगी व देव भूमि दानपुर घाटी के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे व प्रधान दर्शन कोरंगा व कोषाध्यक्ष हरीश कोरंगा व उप कोषाध्यक्ष व सचिव रमेश सिंह कोरंगा व सलाहकार चंचल सिंह कपकोटी व लोकगायक आनंद कोरंगा , धीरज कोरंगा तथा कर्मचारी रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी सैक्टर 16 डी के प्रधान आशा हुड्डा व सुनीता रानी, सुनील कुमार, बसंत, टिका राम, खेम चंद , तिलक राम, राजिंदर सिंह रावत, जखमोला, चांद, शरन,भल्ला, जे पी यादव आदि दोनों सोसाइटियों के सैकड़ों सदस्य गण स्वागत के लिए पहुंचे तथा नवनियुक्त महापौर को बुके व शाल दे कर शुभकामनाएं प्रेषित की। महापौर को अपने बीच पाकर दोनों सोसाइटियों के पदाधिकारी व सदस्य काफ़ी उत्साहित थे। सौरव जोशी इस इलाके के पार्षद भी हैं और अपने क्षेत्र के पार्षद को महापौर चुने जाने पर लोग काफ़ी खुश हैं। इस अवसर पर महापौर सौरभ जोशी द्वारा देवभूमि दानपुर घाटी वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी द्वारा समय-2 पर किये जाने वाले सामाजिक उत्थान के कार्यों की सराहना करते हुए अपने राजनैतिक सफर के पलों को साँझा किया मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि महापौर सौरव जोशी ने जनता को बोला कि मैं आपकी सेवा मैं हर हमेशा उपस्थित रहूंगा मैं ऑफिस में कम बैठूंगा ज्यादा समय मैं हर सैक्टर वासियों के बीच उनकी सेवा में उपस्थित रहूंगा । मैं अपने माता पिता व गुरुओं के संस्कारों आदर्शों का पालन करूंगा । उत्तराखण्डी लोकगायक आनंद सिंह कोरंगा द्वारा उत्तराखण्डी लोक गीतों के साथ-2 हिमाचली तथा हिन्दू भजनों से सभी उपस्थिति जनता का मन मोह लिया।