हरियाणा में कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम में हाथापाई; मिनिस्टर के सामने ही कार्यकर्ता आपस में भिड़े, एक-दूसरे के गिरेबान पर डाला हाथ

Haryana Cabinet Minister Arvind Sharma BJP Workers Scuffle

Haryana Cabinet Minister Arvind Sharma BJP Workers Scuffle

Haryana BJP Workers Scuffle: अभी पिछले दिनों ही यूपी में डिप्टी सीएम के सामने बीजेपी के नेता आपस में भिड़ते देखे गए थे। अब हरियाणा में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हाथापाई देखने को मिली है। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा के कार्यक्रम में हाथापाई की घटना हुई। ताज्जुब की बात रही की अरविंद शर्मा के सामने ही कार्यकर्ता बहसबाजी करते हुए आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे के गिरेबान पकड़कर हाथापाई की गई। मौके का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरा महौल बेहद ही गर्म और अशांत दिख रहा है।

रोहतक कार्यक्रम में हुआ हंगामा

बताया जाता है कि कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा रोहतक में भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां अरविंद शर्मा का स्वागात तो हुआ लेकिन इस बीच ही मौके पर हंगामा भी शुरू हो गया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं की आपसी बहसबाजी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने मामले को शांत करने की कोशिश भी की लेकिन मामला जल्दी-फल्दी थमा नहीं। वहीं दूसरी ओर लगातार यह अनाउंसमेंट होता रहा कि कार्यकर्ता शांत हो जायें और हंगामा न करें। वह ऐसा करके मंत्री जी का विरोध और अपमान कर रहे हैं। लेकिन देखने में आ रहा था की कार्यकर्ता शांत होने को राजी ही नहीं थे। अब हाथापाई की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Haryana BJP Workers Scuffle

Haryana BJP Workers Scuffle

Haryana BJP Workers Scuffle