Overall, there is nothing in the budget, only whitewashing has been done: Chaudhary Abhay Singh Chautala

कुल मिलाकर बजट में कुछ नहीं है, केवल लीपापोती की गई है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

undefined

Overall, there is nothing in the budget, only whitewashing has been done: Chaudhary Abhay Singh Chau

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कल भारत सरकार का बजट पेश हुआ है और अखबारों के माध्यम से ऐसा दिखाया गया है कि यह बजट हर वर्ग के हित का है। लेकिन सच्चाई इसके उलट है और रक्षा औऱ स्वास्थ्य सेक्टर का बजट बड़ा है लेकिन शिक्षा, खेल पर कोई ध्यान नहीं किया गया। 53 लाख 5 करोड़ का कुल बजट पेश हुआ है और इसका 24 फीसदी कर्ज लेना है और 14.04 प्रतिशत ब्याज का सरकार को चुकाना है।
अभय सिंह चौटाला ने खुलासा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नाम से चल रही योजनाओं में पिछले बजट में पूरा पैसा ही खर्च नहीं हुआ और लेप्स हो गया। प्रधानमंत्री आवास योजना में 2025-26 में 57 हजार 832 करोड़ रुपए खर्च करना था जबकि 32 हजार 500 करोड़ रुपए ही खर्च हुआ बाकी पैसा लेप्स हुआ है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से 2025-26 में 3500 करोड़ रुपए का था लेकिन मात्र 300 करोड़ रुपए ही प्रधानमंत्री शहरी आवास में खर्च हुआ बाकी लेप्स हो गया। इसी तरह प्रधानमंत्री सडक़ योजना पर 19 हजार करोड़ रूपए खर्च करना था लेकिन 11 हजार करोड़ रूपए ही खर्च हुआ बाकी 8 हजार करोड़ रूपए लेप्स हो गया।
हरियाणा के सीएम ने कहा है इस बजट से रोजगार मिलेगा जबकि नौकरी मिल नही रही है। इस बजट के जरिए हरियाणा में कोई अलग से पैसा केंद्र ने नही दिया है। अभय चौटाला ने कहा हरियाणा में उद्योगपति हरियाणा में उद्योग लगाना चाहते है लेकिन प्रदेश में खत्म हो चुकी कानून व्यवस्था के कारण उद्योगपति आने से डरते हैं। कुल मिलाकर बजट में कुछ नहीं है, केवल लीपापोती की गई है।
हरियाणा के आने बजट पर कहा कि हर बार बेतहाशा कर्ज बढ़ रहा है फिर प्रदेश के बजट से क्या उम्मीद कर सकते हैं। ओपी चौटाला की जब सरकार गई थी तब 3 हजार करोड़ रूपए सरकार के खजाने में छोडक़र गए थे जो आज के हिसाब से 3 लाख करोड़ रूपए के लगभग बनता है और यह ऑन रिकॉर्ड है। पूर्व की कांग्रेस सरकार औऱ मौजूदा भाजपा सरकार में केवल कर्ज बढ़ा है।
अकाली नेता बिक्रमजीत मजीठिया की जमानत पर अभय चौटाला ने कहा कि इस देश में सरकार विरोधियों को प्रताडि़त करती है और झूठे मुकदमे बनाती है। न्याय प्रणाली में हमारा विश्वास है आज सुप्रीम कोर्ट से बिक्रमजीत मजीठिया को जमानत मिली है। अभय चौटाला ने कहा कोर्ट का फैसला पंजाब सरकार के मुंह पर करारी चपत है।
अभय सिंह चौटाला ने जानकारी देते हुए कहा कि इनेलो की कल मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में इनेलो निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाएगी। अभय चौटाला ने कहा निकाय चुनाव इनेलो पार्टी के सिंबल पर लड़ेगी। इसके साथ ही बैठक में बुजुर्गों को सम्मान के रूप में दी जाने वाली पेंशन कट रही है उसको लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
एसवाईएल को लेकर अभय चौटाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अनदेखी की जा रही है। हरियाणा और पंजाब दोनों की सरकारों का दीवाला पीट गया है। पंजाब में चुनाव तक अब एसवाईएल पर कोई मसला हल नहीं होगा।