Punjab ASI Son Shoot A Girl: पंजाब में एएसआई के बेटे का आतंक; लड़की ने प्यार करने से मना किया तो गोलियों से भूना
BREAKING
हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान दिल्ली को मिला नया हेल्थ केयर मॉडल; 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से एक छत के नीचे मिलेंगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं

पंजाब में ASI के बेटे का आतंक; लड़की ने प्यार करने से मना किया तो गोलियों से भूना, घर के बाहर खड़ी थी

Punjab ASI Son Shoot A Girl

Punjab ASI Son Shoot A Girl

Punjab ASI Son Shoot A Girl: अक्सर सनकी आशिकों के मामले सामने आते हैं। ये अपनी चाह पूरी न होने पर किसी भी हद तक चले जाते हैं। कहीं लड़की पर तेजाब फेंकते हैं तो कहीं लड़की की हत्या कर देते हैं। फिलहाल, ताजी घटना पंजाब के अमृतसर से सामने आई है। जहां पंजाब पुलिस में तैनात एक एएसआई के लड़के ने एक लड़की को गोलियों से भून दिया।

बताते हैं कि, लड़की ने आरोपी लड़के से कोई भी रिश्ता रखने से मना कर दिया था। जहां इसी खुन्नस में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल, गोलियां लगने के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घर के बाहर खड़ी थी लड़की

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना अमृतसर की फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई। पीड़ित लड़की अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी कि इसी दौरान गोलियां चला दी गईं। लड़की को तीन गोलियां मारी गईं। पीड़ित लड़की के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि, उनकी लड़की और एक ASI का लड़का दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में उक्त लड़के की आदतों से हैरान होकर लड़की ने सब कुछ खत्म कर दिया। वह उस लड़के से दूर हो गई। मगर ASI का लड़का दूर नहीं हुआ। वह लगातार लड़की को परेशान कर रहा था।

यह पढ़ें- क्रूरता से सेक्स करता है पति; हरियाणा में महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, बोली- शारीरिक पीड़ा बहुत झेली है