Unnatural Sex With Woman In Haryana: क्रूरता से सेक्स करता है पति; हरियाणा में महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती

क्रूरता से सेक्स करता है पति; हरियाणा में महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, बोली- शारीरिक पीड़ा बहुत झेली है

Unnatural Sex With Woman In Haryana

Unnatural Sex With Woman In Haryana

Unnatural Sex With Woman In Haryana: अप्राकृतिक सेक्स के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और अब एक ऐसा ही मामला हरियाणा के जींद से सामने आया है। जहां एक महिला ने पुलिस के सामने अपना दर्द बयां किया है। जानकारी के अनुसार, उक्त महिला ने महिला थाना पुलिस में पति के खिलाफ अप्राकृतिक तरीके से सेक्स सहित दहेज के लिए प्रताड़ित (मारपीट) करने, जबरदस्ती गर्भपात करवाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला ने पति के अलावा ससुराल के पांच और लोगों के खिलाफ भी शिकायत दी है। यानि पति समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला पुलिस मामले ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला बोली- 2017 में हुई थी शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित महिला की उम्र 28 साल के आसपास है और उसकी शादी 2017 में हुई थी। पीड़ित महिला बताती है कि, शादी के दौरान उसके घरवालों ने हैसियत के अनुसार जो बन पड़ा वो सब किया। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल के अन्य लोग और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की जाती। इस बीच उसे कई बार जान से मारने का प्रयास भी किया गया।

शारीरिक पीड़ा बहुत झेली है

पीड़ित महिला का कहना है कि, उसने शारीरिक पीड़ा बहुत झेली है। उसने न सिर्फ मारपीट की प्रताड़ना को बर्दाश्त किया है बल्कि उसने पति के क्रूर तरीके से सेक्स को भी साहा है। पीड़ित महिला के अनुसार, उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता था। इस दौरान जो शारीरिक पीड़ा उसने झेली उसे वह बता नहीं सकती.पीड़ित महिला ने बताया कि, पति के अप्राकृतिक सेक्स को झेलने के बाद उसका जबरन गर्भपात भी करवाया गया।

यह पढ़ें- एक सेक्स वर्कर भी 'सेक्स' से मना कर सकती है तो क्या पत्नी के पास 'न' कहने का अधिकार नहीं... जरा दिल्ली हाईकोर्ट की पूरी टिप्पणी सुनिए