Big News: गुरुग्राम नगर निगम मुख्यालय और मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

1000233816

Big News: Gurugram Municipal Corporation headquarters

गुरुग्राम। नगर निगम कार्यालय और मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना पर एहतियातन के तौर पर निगम मुख्यालय को खाली करा लिया गया। मौके पर पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं तथा पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी गई।

WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.53.49 AM

पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच पूरी होने तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

बता दें कि खालिस्तान समर्थित इस तरह की ईमेल से गुरुग्राम के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी पहले भी दी जा चुकी है।