पुलिस ने बद पड़े घर को निशाना बनाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बद पड़े घर को निशाना बनाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Police Arrest Two Accused Targeting Vacant House

Police Arrest Two Accused Targeting Vacant House

पकड़े गए आरोपियो ने घर से सोने चांदी के गहनों पर किया था हाथ साफ।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी सेंट्रल डिविजन के थाना सारंगपुर पुलिस ने बंद पड़े घर को अपना निशाना बनाते हुए घर से सोने और चांदी के गहनों चोरी करने वाले दो शांतिर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया है।पकड़े गए आरोपियो की पहचान स्मॉल फ्लैट धनास के रहने वाले मोटर मैकेनिक का काम सीखने वाले 18 वर्षीय गौरव उर्फ बिल्ला आरोपी के खिलाफ पहले भी 2026 में एक मामला दर्ज पाया गया। दूसरे आरोपी की पहचान 19 वर्षीय मोहाली कंपनी में सफाई कर्मी धर्म कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना सारंगपुर पुलिस को गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए पता चला था कि एरिया से घर में चोरी करने वाले आरोपी सक्रिय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस के आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते थाना सारंगपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर मामले को सुलझा कर सोने चांदी की हुई चोरी पूरी रिकवर कर ली है।

क्या था मामला।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता धनास निवासी पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया था कि वह 22 मई को बिहार में अपने मूल स्थान से आ रहे थे।इस बीच उनके पड़ोसी ने बताया कि उनके घर में चोरी की घटना हुई है। पहुंचने पर उन्होंने अपने घर की जांच की और पाया कि घर का ताला टूटा हुआ था और आगे की जांच करने पर सोने और चांदी के आभूषण यानी 14 तोला चांदी की पायल, सोने की बालियां, सोने की नाक की पिन कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी।