बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर पहलाज निहलानी का निधन; इस बीमारी से जूझते हुए ली आखिरी सांस, सेंसर बोर्ड के चेयरमैन रह चुके
Veteran Filmmaker Pahlaj Nihalani Passes Away What Is Death Reason
Pahlaj Nihalani Passes Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री ने फिल्मों के एक और दिग्गज को खो दिया है। फिल्म मेकर पहलाज निहलानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 76 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। बताया जाता है कि पहलाज निहलानी लंबे समय बीमार थे और लिवर संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. काफी इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार ने निहलानी के निधन की जानकारी देते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। परिवार के अनुसार, पहलाज निहलानी का निधन गुरुवार 4 जून 2026 को हो गया। निहलानी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट पर किया जाएगा और उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
कई एक्टर्स को स्टार बनाने वाले पहलाज निहलानी
बॉलीवुड में पहलाज निहलानी का एक लंबा और शानदार करियर रहा और उन्होंने कई सफल फिल्में बनाईं। पहलाज निहलानी कई एक्टर्स को स्टार बनाने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने कई एक्टर्स की किस्मत चमकाई। जिनमें मुख्यता गोविंदा, अक्षय कुमार और सनी देओल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। निहलानी ने 1980 के दशक की शुरुआत में हिन्दी सिनेमा में एक फिल्म निर्माता के तौर पर अपने सफर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म 'हथकड़ी' 1982 में रिलीज हुई, जिसके बाद 1985 में 'आंधी-तूफान' आई। दोनों ही फिल्में लोगों को खूब पसंद आईं। इसके बाद फिर नहलानी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उनके करियर को पंख लगते चले गए।
पहलाज निहलानी की बनाई फिल्में
पहलाज निहलानी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा और जाना-माना नाम रहे। उन्होंने जो फिल्में बनाई, उनमें 'आंखें', 'अंदाज', 'तलाश', 'रंगीला राजा', 'हथकड़ी', आंधी तूफान, इल्जाम, आग ही आग, पाप की दुनिया, गुनाहों का फैसला, आग का गोला, मिट्टी और सोना, आंधियां, घायल, शोला और शबनम, दिल तेरा दीवाना और 'जूली 2' जैसी फिल्में शामिल हैं। वो दो फिल्मों के स्क्रीनप्ले राइटर भी रहे, जिसमें 'अनाड़ी इस बैक' और 'रंगीला राजा' शामिल हैं। निहलानी अलग-अलग जॉनर में वो हाथ आजमाने के लिए जाने जाते थे। इंडस्ट्री में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। आज उनके निधन बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
सेंसर बोर्ड के चेयरमैन रह चुके थे पहलाज निहलानी
पहलाज निहलानी सिर्फ एक दिग्गज फिल्म मेकर ही नहीं रहे, बल्कि सरकार ने भी उन्हें अहमियत दी। पहलाज निहलानी सेंसर बोर्ड के चेयरमैन रह चुके थे। साल 2015 से 2017 के बीच पहलाज निहलानी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) का चेयरपर्सन बनाया गया। वो फिल्म सर्टिफिकेशन और सेंसरशिप को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते थे। बोर्ड का हिस्सा रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। कहा जाता है कि वो सीबीएफसी के सबसे चर्चित चीफ रहे हैं। इसके बाद उनकी जगह प्रसून जोशी ने ली जो अब प्रसार भारती के चेयरमैन हैं।