दिल्ली रेस्टोरेंट अग्निकांड के बाद अलर्ट मोड में यूपी सरकार, सीएम योगी ने जारी किए सख्त निर्देश

1000233815

UP government on alert after Delhi restaurant fire,

नई दिल्ली/लखनऊ। UP government on alert after Delhi restaurant fire,दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में लगी आग मामले में सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने प्रदेश के संस्थानों, विभागों और इमारतों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने सभी विकास प्राधिकरणों, पुलिस विभाग, पीडब्ल्यूडी और अग्निशमन विभाग के साथ-साथ कई अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी ऊंची इमारतों, कार्यालयों, होटलों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया जाना चाहिए।

साथ ही अग्नि सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत किया जाना चाहिए। सभी होटलों को विशेष सुरक्षा निरीक्षण से गुजरना चाहिए और एक ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करनी चाहिए।