देहरादून में रिलायंस शोरूम डकैती का मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार बिहार से गिरफ्तार, लूटी हुई ज्वेलरी मिलेगी वापिस?
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

देहरादून में रिलायंस शोरूम डकैती का मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार बिहार से गिरफ्तार, लूटी हुई ज्वेलरी मिलेगी वापिस?

Dehradun Reliance Jewels Robbery Case

Dehradun Reliance Jewels Robbery Case

Dehradun Reliance Jewels Robbery Case: देहरादून में नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुई डकैती का मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार वैशाली बिहार में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बिहार पुलिस ने दबोचा है। दून पुलिस ने आरोपी पर दो लाख का इनाम घोषित किया था। बिहार गई दून पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जाएगा।

विदित है कि नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हथियारबंद बदमाशों ने 14 करोड़ की डकैती की थी। तब से लेकर अब तक दून पुलिस पुलिस बदमाशों की तलाश में बिहार सहित अन्य प्रदेशों में लगातार दबिश दे रही है। डकैती प्रकरण में अभी तक दून पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें दो लाख का इनामी विक्रम कुमार भी शामिल है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रिलायंस ज्वेल्स लूट प्रकरण में घटना में शामिल मुख्य आरोपी प्रिंस तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उन्होंने खुद बिहार जाकर एडीजी एसटीएफ बिहार तथा एसएसपी वैशाली के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया गया था। जांच के दौरान गैंग तथा आरोपियों के संबंध में मिल रही महत्वपूर्ण जानकारियों को लगातार बिहार एसटीएफ तथा बिहार पुलिस के साथ साझा किया जा रहा था।

कहा कि दून पुलिस व बिहार पुलिस के बेहतर आपसी सामंजस्य तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान से बुधवार को बिहार पुलिस ने देहरादून में हुई लूट की घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त प्रिंस को वैशाली बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

यह पढ़ें:

हरदा ने कहा – POK के आखिरी कांटे को भी निकाले सरकार, इसमें पूरा देश है साथ

सीएम धामी की घोषणा, 9400 पीआरडी जवानों को मिलेंगी दो मुफ्त वर्दी, मानदेय और भत्ता भी बढ़ाया

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह 'गांववासी' का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक