भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह 'गांववासी' का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह 'गांववासी' का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

Mohan Singh Rawat gaunwashi passes away

Mohan Singh Rawat gaunwashi passes away

Mohan Singh Rawat gaunwashi passes away: पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी के निधन से भाजपा में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके जाने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत 'गांववासी'  के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

सीएम ने कहा कि मोहन सिंह रावत 'गांववासी' का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

भाजपा संगठन के प्रमुख आधार स्तंभों रहे गांववासी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी गांववासी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उनके जाने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है जिससे समस्त भाजपा परिवार शोक संतप्त है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करे। 

उन्होंने कहा, गांववासी प्रदेश में भाजपा संगठन के प्रमुख आधार स्तंभों रहे हैं। राज्य में कोई ऐसा गांव नहीं है, जहां जाकर उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का काम न किया हो। उनके इसी अतुलनीय योगदान के कारण ही उन्हें गांववासी के उपनाम से जाना गया। लिहाजा भाजपा परिवार बेहद दुखी मन से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता है।

यह पढ़ें:

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरूआत, PM मोदी की शादी को लेकर युवाओं से खास अपील

आखिरी चरण में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां, PM मोदी करेंगे शुभारंभ, ढाई लाख करोड़ के टारगेट हुए पूरे

अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच CBI से करवाने की मांग वाली याचिका पर SC में सुनवाई, राज्य सरकार ने रखा अपना पक्ष