अपराधियों पर नकेल कसने और स्वतंत्रता दिवस समारोह को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अलर्ट

Police on alert to Crack down on Criminals
थाना 31 पुलिस ने चलाया सर्च अभियान।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police on alert to Crack down on Criminals: यूटी साउथ डिविजन की थाना 31 पुलिस ने यूटी पुलिस के आला अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते अपराधियों पर नकेल कसने,सुरक्षा परिदृश्य, कानून-व्यवस्था, शांति, जन-सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से और स्वतंत्रता दिवस समारोह को मद्देनजर रखते हुए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।वही थाना 31 पुलिस ने राम दरबार एरिया में सुबह 5 बजे सर्च अभियान चलाया।जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों,अवैध तस्करों, हिस्ट्रीशीटरों, जेल से रिहा हुए लोगों की जाँच और एनडीपीएस मामलों में शामिल व्यक्तियों पर नज़र रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।इस अभियान के दौरान उप-मंडल दक्षिण और चंडीगढ़ पुलिस की अन्य यूनिटों के लगभग 170 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस बल को सुबह 5:00 बजे चंडीगढ़ के बीट बॉक्स राम दरबार में एकत्रित किया गया और एसडीपीओ/साउथ और एसएचओ थाना-31 द्वारा उचित जानकारी दी गई। राम दरबार के पूरे क्षेत्र को पुलिस द्वारा उचित बैरिकेडिंग और नाके लगाकर घेर लिया गया। सीएएसओ तलाशी के दौरान सभी बीसी,जेल रिहाई, बार-बार अपराध करने वाले,अपराधी, संदिग्ध व्यक्ति और किरायेदारो को वेरीफाई किया गया।
1.
इस अभियान कुल पुलिस कर्मी।
170
2.
पुलिस दल और नाके
25
3.
घरों की जाँच
800
4.
दुष्ट चरित्र और अपराधियों का सत्यापन
405
5.
स्टेजर रोल जारी किए।
200
6.
वाहनों की जाँच
100
7.
वाहनों का चालान और ज़ब्त
19
8.
हिरासत में लिए गए व्यक्ति
10
इस सीएएसओ अभियान का उद्देश्य जनता का विश्वास मज़बूत करना और किसी भी संभावित गैरकानूनी गतिविधियों को रोकना था।