CM सैनी पहुंचे गुरुद्वारा: श्री नाडा साहिब में माथा टेका, बाढ़ पीड़ितों के लिए टेका माथा
- By Gaurav --
- Thursday, 28 Aug, 2025

CM Saini reached Gurudwara: bowed his head at Shri Nada Sahib
CM Saini reached Gurudwara: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1984 के सिख दंगा पीड़ित परिवारों को नौकरी देने का निर्णय लेने के बाद पंचकूला स्थित गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में माथा टेका। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सिख विरोधी दंगों के दोषियों को सजा दिलवाई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि विधानसभा सत्र में विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों का उचित जवाब दिया गया है। विधानसभा ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें प्रकाश उत्सव को मनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और पंजाब में आई बाढ़ पर सैनी ने कहा कि मौसम परिवर्तन से कई स्थानों पर बाढ़ आई है। इससे जान-माल का नुकसान हुआ है। उन्होंने आपदा में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने पूर्व कांग्रेस सरकारों पर भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस को मुद्दाविहीन बताया। गुरुद्वारे में शीश नवाने के बाद उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति के लिए अरदास की। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री को कृपाण भेंट की।