लुधियाना में शराब तस्करों ने एक्साइज टीम पर किया हमला: पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी
- By Gaurav --
- Thursday, 28 Aug, 2025

Liquor smugglers attacked the excise team in Ludhiana
Attacked on excise team in Ludhiana: लुधियाना के जनक पुरी इलाके में बुधवार रात एक्साइज विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया। रात करीब 11 बजे एक्साइज टीम को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। इस पर टीम ने बाजार में रेड की।
रेड के दौरान करीब 20-25 लोगों ने एक्साइज टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। टीम के सदस्यों को भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। दो घायलों को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिस कर्मी का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस कर्मी सुखदेव सिंह ने बताया कि जब टीम ने कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ शुरू की, तभी हमलावरों ने टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने हाथों में पहने कड़े और नुकीली चीजों से वार किया। सुखदेव की वर्दी भी फाड़ दी गई।
रेड टीम ने कुछ हमलावरों की पहचान की है। इनमें फरियाद आलम, गबरू, तनवीर आलम, विकास, अफरोज आलम और अशरफ अली शामिल हैं। टीम के साथ गए सन्नी और सूफियान भी घायल हुए हैं। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों और थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस चौकी जनकपुरी को दे दी गई है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की पुष्टि करेगी