सास और साले पर 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप, दामाद ने SSP मोहाली से लगाई न्याय की गुहार

सास और साले पर 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप, दामाद ने SSP मोहाली से लगाई न्याय की गुहार

Mother-in-law and brother-in-law accused

Mother-in-law and brother-in-law accused

‘कर्ज में डूबे हैं’ कहकर लिए 10 लाख, अब पैसे लौटाने में कर रहे आनाकानी

Mohali: Mother-in-law and brother-in-law accusedअपनी सास जसपाल कौर और साले जसविंदर सिंह और उनके सहयोगियों पर 10 लाख रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत मोहाली जिले के निवासी दिनेश ने एसएसपी मोहाली को सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष ने आर्थिक संकट और भारी कर्ज का हवाला देकर उससे 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद ली थी, लेकिन अब राशि लौटाने से साफ इनकार किया जा रहा है।
 
शिकायत के अनुसार, करीब दो वर्ष पूर्व पीड़ित को बताया गया कि उसकी सास और साले पर भारी कर्ज है तथा बैंक और अन्य उधारदाता उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। मानवीय आधार पर सहायता करने और पारिवारिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए पीड़ित ने अपनी जमा पूंजी और परिचितों से उधार लेकर कुल 10 लाख रुपये की व्यवस्था की। आरोप है कि इसमें 1.50 लाख रुपये बैंकिंग माध्यम से और 8.50 लाख रुपये नकद दिए गए।
 
पीड़ित का कहना है कि पिछले काफी समय से वह अपनी राशि वापस मांग रहा है, लेकिन उसे लगातार आश्वासन, टालमटोल और बहानेबाजी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि हाल ही में हुई एक बैठक के दौरान मध्यस्थ व्यक्ति ने स्वीकार किया कि ससुराल पक्ष पैसे लौटाने से इंकार कर रहा है और इस मामले को लेकर उसे भी धमकियां मिल रही हैं।
 
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके साथ विश्वासघात करते हुए सुनियोजित तरीके से धनराशि प्राप्त की गई और अब उसे लौटाने से बचा जा रहा है, जिससे उसे आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की क्षति हुई है।
 
मामले को गंभीर बताते हुए पीड़ित ने एसएसपी मोहाली से निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और उसकी 10 लाख रुपये की राशि वापस दिलाने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जांच कर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।