हिमाचल में भारी तबाही: 24 घंटे में 13 लोगों की मौत, 1333 सड़कें बंद; 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज को छुट्टी

Massive destruction in Himachal: 13 people died in 24 hours, 1333 roads
Massive destruction in Himachal: हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंडी के जोगेंद्रनगर के कुंडुनी गांव में पहाड़ दरकने से 10 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। 6 से अधिक घर गिरने की स्थिति में हैं। प्रशासन ने 24 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।
कुल्लू के अखाड़ा बाजार में लैंडस्लाइड से 2 घर गिर गए। इस हादसे में एक NDRF जवान समेत 2 लोग मलबे में दब गए। मंडी के सुंदरनगर में भूस्खलन से 2 घरों के मलबे में दबने से 7 लोगों की मौत हुई। मृतकों में 4 एक ही परिवार के सदस्य थे।
शिमला के रामपुर में विश्वकर्मा मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। किन्नौर के नेशनल हाईवे-5 पर वांगतू में पहाड़ी से पत्थर गिरने से 5 ट्रक क्षतिग्रस्त हुए। सिरमौर के पांवटा साहिब में 2 घर नदी में बह गए।
प्रशासन ने शिमला, सोलन, चंबा, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए हैं। जिला प्रशासकों ने ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए हैं। राज्य में 1333 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।