मोदी का नया भारत व नायब का नया हरियाणा लिख रहा विकास के नए आयाम : कृष्णपाल गुर्जर

मोदी का नया भारत व नायब का नया हरियाणा लिख रहा विकास के नए आयाम : कृष्णपाल गुर्जर

ca366ea8-9018-4fd2-827f-3ee5d543c4b4

Modi's new India and Nayab's new Haryana

-लगातार हार से बौखलाया विपक्ष कर रहा जनता को गुमराह 
पलवल को मिलेगी मैट्रो की सौगात, वर्ष-2026 में होगा काम शुरू 
-अनाज मंडी पलवल में नव वर्ष मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री गुर्जर का हुआ भव्य अभिनंदन

पलवल। दयाराम वशिष्ठ: Modi's new India and Nayab's new Haryana: पलवल की नई अनाज मंडी में नव वर्ष मिलन समारोह के अवसर पर हुई विशाल रैली में उपस्थित भारी जन समूह से गदगद केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आत्मीय संवाद किया। अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बदल रही देश-प्रदेश की विकास की तस्वीर को प्रभावी रूप में उकेरा। इस मौके  पर उन्होंने लोगों व उनके परिवार को नव वर्ष, लोहड़ी और मकर संक्रांति की बधाई देते हुए घोषणा की कि पलवल को जल्द ही मैट्रो की सौगात मिलेगी, जिसका काम वर्ष-2026 में ही शुरू करवाया जाएगा।

Modi's new India and Nayab's new Haryana

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विशेष रूप से मोदी के नये भारत की बदलती तस्वीर की चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता के अटूट विश्वास के बूते ही केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री मोदी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता के विश्वास को परिणाम दिए हैं, जिससे विकास तीव्र गति से जारी है। प्रधानमंत्री मोदी का नया भारत व नायब सिंह सैनी का नया हरियाणा आज विकास के नये आयाम लिख रहा है। सरकार का एक ही लक्ष्य है कि अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति का कल्याण किया जाए।

Modi's new India and Nayab's new Haryana

गुर्जर ने कहा कि मोदी का नया भारत संकट में जीवन का अहसास कराता है। कोरोना काल व यूके्रन युद्घ तथा हर संकट के समय में मोदी के नेतृत्व में देश के नागरिकों की रक्षा की गई है। पहले रेल चलती थी किंतु आज दौड़ती है। लाल चौक पर पहले तिरंगा फहराने की बात भी नहीं होती थी जबकि आज स्थाई तौर पर तिरंगा स्थापित किया गया है। मोदी के नये भारत में पत्थरबाजों पर नकेल कस दी है और आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। पहले 125 जिलों नक्सलवाद था जबकि आज मात्र 10 जिला में रह गया है। गृह मंत्री ने घोषणा की है कि मार्च-2026 तक देश पूर्ण रूप से नक्सलवाद मुक्त होगा। अब चंबल में फसलें लहराती हैं। नव वर्ष पर अब लोग धार्मिक स्थानों की यात्रा करते हैं। जवाबी कार्रवाई के लिए देश की सेना को अब दिल्ली के हुक्म का इंतजार नहीं करना पड़ता। नए भारत में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। देश के 12 करोड़ किसानों के खातों में सीधे तौर पर पूरा पैसा जाता है।

Modi's new India and Nayab's new Haryana

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी के नये भारत में कोई व्यक्ति बिना उपचार व दवाई के नहीं रहता। करीब दस करोड़ बहनों के लिए शौचालय बनवाये गये हैं। कोई बिना मकान नहीं, कोई बिना एलपीजी गैस के नहीं है। घर-घर में नल से जल पहुंचाते हुए सडक़ों का जाल बिछाया गया है। आईआईटी, आईआईएम, एम्स आदि की संख्या दोगुनी हो गई है। बातें कम और काम अधिक हो रहा है। देश अब किसी पर निर्भर नहीं है। यही कारण है कि निर्यात तेजी से बढ़ा है। अनेक काम किये गये हैं। वन नेशन वन राशन कार्ड, 12 लाख रुपये तक की कमाई को टैक्समुक्त किया गया है। देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। अस्सी करोड़ लोगों को पांच किलो अनाज मुफ्त प्रदान कयिा जाता है। सरकार फाइलों में नहीं अपितु लोगों की लाइफ में नजर आती है। उन्होंने कहा कि मोदी के विकास पर जनता ने मुहर लगाई है, जिससे विपक्ष को लगातार हार ने बौखला दिया है। इस बौखलाहट से विपक्ष अफवाह फैलाने में लगा है और अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है। विपक्ष को कभी ईवीम, कभी चुनाव आयोग तो कभी स्याही में गड़बड़ी नजर आती है। जबकि गड़बड़ी इनके दिमाग में है जो जनता को गुमराह करने में लगा है। मनरेगा के नाम पर भी विपक्ष जनता को बहका रहा है।

केंद्रीय सहकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में बिना सिफारिश के योग्य युवाओं को नौकरी दी गई है। उन्होंने प्रदेश में हुए विकास कार्यों के साथ फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में करवाये गये विकास के कामों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से गुरूग्राम-फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक रैपिड ट्रेन की सौगात मिलेगी। आने वाले समय में इतना विकास किया जाएगा कि किसानों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। साथ ही उन्होंने शायराना अंदाज में विपक्ष और विरोधियों पर निशाना साधते हुए काम करने की नसीहत दी। उन्होंने युवा पीढ़ी का भी आह्वान किया कि वे विकसित भारत के स्वप्र को पूरा करने के लिए खुद का समर्पण करें।  

इस दौरान पूर्व मंत्री एवं बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने नव वर्ष की बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री गुर्जर के साथ मिलकर लिखी विकासगाथा पर चर्चा की। हर क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित किये गये हैं। अब 2029 में मैट्रो में बैठकर पलवल आयेंगे। होडल के विधायक हरेंद्र सिंह ने कृष्णपाल गुर्जर को विकास पुरूष की संज्ञा देते हुए कहा कि विपक्ष भी विकास की गति की प्रशंसा कर रहा है। गुर्जर के आशीर्वाद से फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में तीन कमल खिले हैं। एनआईटी फरीदाबाद के विधायक सतीश फागना ने कहा कि नव वर्ष मिलन समारोह में जुटे जनसमूह ने सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को और मजबूती प्रदान की है, जिन्होंने इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। बडख़ल के विधायक धनेश अदलखा ने केंद्रीय मंत्री गुर्जर के व्यक्तित्व एवं व्यवहार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

इनके अलावा पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, बीजेपी नेता राजीव कत्याल, उत्कर्ष चौधरी, रश्मि सहरावत, सतबीर पटेल, उत्कर्ष चौधरी  भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान विभिन्न संगठनों व समाज प्रतिनिधियों ने मुख्यातिथि का अभिनंदन करते हुए नव वर्ष की बधाई दी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें विशेष रूप से नप चेयरमैन डा. यशपाल, संजय गुर्जर, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, चंद्रभान गुप्ता, गिर्राज डागर, लीलाधर वर्मा और जवाहर सौरौत, विजय लोहिया, धर्म चौधरी, शीशपाल सोरोत, सुमित राजपूत, जगमेंद्र सिंह, हरजीत  डागर, राजपाल सिंह, भगत सिंह घुघेरा, अजीत सिंह, महेंद्र भड़ाना, कुलबीरदेशवाल, सतबीर पटेल, दीपक डागर, शशिबाला तेवतिया, मोनू सरपंच, भूदेव शर्मा, चेयरमैन नरेंद्र, सुमित राजपूत शामिल रहे।