दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश से गर्मी से राहत, कई इलाकों में जलजमाव और पेड़ उखड़े
Storms and Rain Bring Relief from Heat to Delhi-NCR
नई दिल्ली/एनसीआर। Storms and Rain Bring Relief from Heat to Delhi-NCR, बीते कुछ दिनों से तपिश सूरज की तपिश झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुरुवार दिन में बारिश की फुहारों और काली घटाओं ने राहत दी। हालांकि गुरुवार को दोपहर में आंधी और बारिश होने के लगभग डेढ़ घंटे बाद फिर से तेज हवा और बारिश शुरू हो गई।
शाम करीब 4 बजे फिर बदला मौसम
पहली बार दोपहर में आंधी बारिश के बाद शाम 4 बजे से फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा और तेज हवाओं के साथ दोबारा नोएडा में बारिश शुरू होने लगी।

वहीं पहली बार हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भीषण जाम, जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं कई जगहों पर बिजली के खंभे और दर्जनों पेड़ उखड़ गए हैं।

दोपहर दो बजे से बदला था पहली बार मौसम
दोपहर के 2 बजे से सोनीपत, फरीदाबाद, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कुछ इलाकों में भी मौसम बदल गया। जहां नोएडा में तेज आंधी चल रही है, वहीं सोनीपत, फरीदाबाद में धूल भरी हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हो गई है।
नोएडा में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश
नोएडा में काले बादल छाने के बाद तेज आंधी चलने के साथ ही तेज बारिश हो रही है। आंधी इतनी तेज है कि हाई राइज बिल्डिंग्स जहां ग्लास आउटडोर है वहां अजीब आवाजें सुनाई दे रही हैं।

दिल्ली में भी तेज बारिश से राहत
दिल्ली के पूर्वी जिले और नई दिल्ली में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे बीते कई दिनों से चल रही गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है।

सोनीपत में बदला मौसम, धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू
एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आया है। बृहस्पतिवार सुबह से जहां दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश लोगों के पसीने छुड़ा रही थी, वहीं दोपहर को आसमान में अचानक बादल घिर आए और धूल भरी हवाओं के साथ कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई है।
-1780565783293.jpeg)
खरखौदा में जहां बूंदाबांदी हो रही है, वहीं सोनीपत शहर में भी कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी हुई है। मौसम विशेषज्ञों ने धूल भरी आंधी के साथ वर्षा होने के आसार जताए हैं।
