"उत्तर प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल: 3 PCS और 206 PPS अधिकारियों के तबादले"
Major Administrative Reshuffle in Uttar Pradesh
लखनऊ। Major Administrative Reshuffle in Uttar Pradesh, प्रदेश सरकार ने तीन पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। सृष्टि धवन का पिछले दिनों मुख्य राजस्व अधिकारी सुलतानपुर के पद पर किया गया तबादला निरस्त करते हुए उन्हें अब उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में उप निदेशक बना दिया गया है।
संतोष कुमार राय अपर जिलाधिकारी (भू/अ) कानपुर को अब अपर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बनाया गया है। इसी प्रकार उपजिलाधिकारी वाराणसी आनन्द मोहन उपाध्याय को अब अपर जिलाधिकारी (भू/अ) कानपुर के पद पर नई तैनाती दी गई है।
206 पीपीएस अधिकारियों के तबादले
इससे पहले सरकार ने विभिन्न जिलों में तैनात 206 पीपीएस अफसरों के तबादले किए थे। तबादला सूची में उन अधिकारियों की संख्या सबसे ज्यादा है जो लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात थे।
मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात डीएसपी जितेन्द्र कुमार द्वितीय को शाहजहांपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं लखनऊ में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात विकास कुमार जायसवाल को मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम में तैनात किया गया है। साथ ही गौतमबुद्ध नगर से लखीमपुर खीरी स्थानांतरित किए गए एसीपी अरविन्द कुमार-द्वितीय का तबादला निरस्त कर दिया गया है। कन्नौज की चर्चित डीएसपी प्रियंका बाजपेयी और लखनऊ में तैनात वीरेन्द्र विक्रम को कानपुर नगर का सहायक पुलिस आयुक्त तैनात किया गया है।
गोरखपुर में तैनात डीएसपी उदय प्रताप सिंह-द्वितीय, महोबा में तैनात गौरव उपाध्याय, कानपुर नगर में तैनात रंजीत कुमार और गौतमबुद्ध नगर में तैनात महेश त्यागी को लखनऊ का सहायक पुलिस आयुक्त तैनात किया गया है। वहीं मथुरा में तैनात आशीष शर्मा को एटीएस में तैनात किया गया है। इसके अलावा प्रयागराज के सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार यादव को प्रयागराज एयरपोर्ट का मुख्य सुरक्षा अधिकारी तैनात किया गया है।