दिल्ली में तेज बारिश और हवा से प्रभावित हुई उड़ानें, एयरपोर्ट ने दी यात्रियों को चेतावनी

Flights Affected by Heavy Rain and Winds in Delhi

Flights Affected by Heavy Rain and Winds in Delhi

नई दिल्ली। Flights Affected by Heavy Rain and Winds in Delhi, राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार दोपहर को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से मौसम बदल गया। इसके असर से दिल्ली एयरपोर्ट आ रही फ्लाइट्स में डाइवर्जन होने लगा है।

अभी तक एक दर्जन फ्लाइटों को डाइवर्ट किया गया है। इन फ्लाइट्स को जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में लैंड करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी लखनऊ, चंडीगढ़ और जयपुर में बारिश नहीं हो रही है, इसलिए फ्लाइटें वहां डायवर्ट की जा रही हैं।

इस संबंध में डायल ने यात्रियों के लिए सलाह जारी की है। डायल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट रवाना होने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट की टाइमिंग के बारे में जानकारी ले लें।

एयरलाइन के हेल्‍पलाइन नंबर यहां देखें..

एयरलाइन ग्राहक सेवा / आरक्षण नंबर
एयर इंडिया +91 11 6932 9333, +91 11 6932 9999 (24x7)
इंडिगो +91 124 617 3838, +91 124 497 3838
स्पाइसजेट +91 124 498 3410, +91 124 710 1600
अकासा एयर +91 9606 112131 (ग्राहक सहायता)
एयर इंडिया एक्सप्रेस +91 44 4001 3001
एमिरेट्स +91 91670 03333
कतर एयरवेज +91 95129 72827
एतिहाद एयरवेज 1800 123 3901 (भारत)
लुफ्थांसा +91 1800 102 5838
ब्रिटिश एयरवेज +91 124 412 0715
सिंगापुर एयरलाइंस +91 124 431 3888
टर्किश एयरलाइंस +91 124 683 1430
कैथे पैसिफिक +91 124 498 3838
ओमान एयर +91 22 6272 9300
कुवैत एयरवेज +91 11 4365 7777
श्रीलंकन एयरलाइंस +91 11 4717

अगर आपको जिस एयरलाइन से फ्लाई करना है, उससे संपर्क नहीं कर पा रहा है तो दिल्ली एयरपोर्ट को भी कॉल कर सकते हैं।

  • दिल्ली एयरपोर्ट कॉल सेंटर: 011-25661080

नोट: खबर में दिए गए हेल्‍पलाइन नंबर एयरलाइंस की वेबसाइट पर प्रकाशित हैं। शहर के अनुसार नंबरों में बदलाव भी हो सकता है। कृपया उड़ान रद होने, सामान खोने, रिफंड या अन्य आपात यात्रा संबंधी समस्याओं के लिए एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग भी करें।