पीओ सैल पुलिस ने 8 आरोपी पीओ को किया काबू

PO Cell Police have Apprehended 8 Accused

PO Cell Police have Apprehended 8 Accused

एक स्टेट केस,5 आरोपी 138 एनआई एक्ट और दो आरोपियो को कंडीशनल वारंट में में किया गिरफ्तार।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। PO Cell Police have Apprehended 8 Accused: यूटी पुलिस का अहम विभाग माने जाने वाला पीओ सैल पुलिस लगातार आए दिन अलग अलग मामलो में आरोपी पीओ की गिरफ्तारी कर रहा है।वही पुलिस ने अलग अलग मामलो में 8 आरोपी पीओ को gorftar किया है।जिसमें 5 आरोपी 138 एनआई एक्ट,एक स्टेट केस और दो को कंडीशनल वारंट में में गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार पता चला कि पीओ सैल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अलग अलग मामलो में फरार आरोपी पीओ एरिया में सक्रिय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते पीओ एंड समन स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर शेर सिंह की टीम ने आरोपियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया है।

केस नंबर 1
पीओ सैल की टीम ने आरोपी पीओ अमीर खान मनी माजरा स्थित नजदीक शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ धारा 323, 324, 326, 506 आईपीसी के तहत थाना आईटी पार्क में मामला दर्ज था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां अदालत ने उसे न्यायकि की हिरासत में भेज दिया।

केस नंबर 2
पुलिस की टीम ने अंबाला निवासी एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।पकड़ी गई आरोपी महिला केस नंबर आईसीएमएस/2025/038380 धारा 138 एनआई एक्ट का केस है। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को जमानत पर रिहा कर दिया।

केस नंबर 3
जानकारी के अनुसार पुलिस ने पिंजौर जिला पंचकूला निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ केस कंप्लेंट नंबर आर 569-20/12/2025 इन एनएसीटी/6275/2024 धारा 138एनआई एक्ट केस है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां उसे जमानत पर रिहा कर दिया।

केस नंबर 4
पुलिस ने सेक्टर 49 निवासी पुरुषोत्तम लाल और शिव पूजन को एनएसीटी नंबर धारा 138 एनआई एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।

केस नंबर 5
पुलिस ने मनी माजरा कुलदीप सिंह और मोहाली निवासी मोहम्मद जाहिद को 138 एनआई एक्ट केस के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने एक को जमानत और दूसरे को पर्सनल बॉन्ड पर रिहा कर दिया।

केस नंबर 6
पुलिस ने  पंचकूला निवासी नन्द किशोर को 138 एनआई एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायकि हिरासत में भेज दिया।

केस नंबर 7
पुलिस ने कंडीशनल वारंट में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गुरुग्राम निवासी विशाल के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। यहां उसके पिता द्वारा गारंटी देने के बाद उन्हें जमानत मिल गई।

केस नंबर 8
पुलिस ने एक दोबारा गिरफ्तारी वारंट तामील किया गया।जिसका नाम चंडीगढ़ निवासी मोहन लाल है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने 6 महीने की साधारण कैद के लिए जेल भेज दिया गया।