एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस दिन होगी भारत-PAK की भिड़ंत

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस दिन होगी भारत-PAK की भिड़ंत

Women Asia Cup 2023

Women Asia Cup 2023

नई दिल्ली। Women Asia Cup 2023: बीसीसीआई (BCCI) ने हांगकांग में इमर्जिंग महिला एशिया कप (Women Asia Cup 2023) के लिए इंडिया 'ए' टीम की घोषणा कर दी। यह टूर्नामेंट 12 से 21 जून तक खेला जाएगा। अंडर-19 महिला विश्व कप विजेता टीम में शामिल श्वेता सहरावत (Shweta Sehrawat) को कमान सौंपी गई हैं। इनके अवाला कई खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।

श्वेता सहरावत एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप में 14 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान होंगी। भारत 'ए' टीम 13 जून को पहला मैच हांगकांग से खेलेगी। बीसीसीआई ने शुक्रवार को टीम की घोषणा की। भारत ग्रुप 'ए' में हांगकांग 'ए', थाईलैंड 'ए', पाकिस्तान 'ए' के साथ है, जबकि बांग्लादेश 'ए', श्रीलंका 'ए', मलेशिया और यूएई 'ए' ग्रुप 'बी' में हैं।

पार्शवी चोपड़ा और सौम्या तिवारी भी शामिल (Parshvi Chopra and Saumya Tiwari also included)

गौरतलब हो कि बीसीसीआई ने पूर्व ऑलराउंडर नूशिन अल खदीर को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया है। खदीर ने जनवरी में अंडर-19 विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान बैकरूम स्टाफ का नेतृत्व किया था। साथ ही वह मार्च में विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स की सहायक कोच थीं। वहीं, टीम में श्वेता सहरावत के साथ सौम्या तिवारी, जी त्रिशा, तितास साधु, पार्शवी चोपड़ा और मन्नत कश्यप शामिल हैं।

बता दें कि सहरावत ने विश्व कप में 7 पारियों में 297 रन बनाकर लिस्ट में टॉप पर थीं। वहीं, 17 साल की पार्शवी डब्ल्यूपीएल (WPL) में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से थीं, उन्होंने 6 पारियों में 11 विकेट लिया था। उस टूर्नामेंट में वह दूसरी सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदाबाज थीं।

महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम (Indian team for Women's Asia Cup)

श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी, तृषा गोंगाडी, मुस्कान मलिक, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा छेत्री, ममता मडीवाला, टिटास संधू, यशश्री एस, काशवी गौतम, पा‌र्श्वी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा

यह पढ़ें:

Team India New Jersey : ये जेर्सी कुछ Cool है भाई, देखिए भारतीय क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट में लांच हुई नई यूनिफार्म 

Hockey Junior Asia Cup 2023 India vs Pakistan : भारत की युवा बिग्रेड ने आखरी मिनट में खेल की पलटी बाज़ी, जूनियर हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर रचा इतिहास

महिला क्रिकेटर ने ऋतुराज को किया 'बोल्ड', खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर