चंडीगढ़ के स्कूलों में अवकाश की घोषणा, 11 ग्रीन कॉरिडोर चिह्नित, सारंगपुर स्कूल की बनेगी नई बिल्डिंग, नए टीचर भी भर्ती होंगे

चंडीगढ़ के स्कूलों में अवकाश की घोषणा, 11 ग्रीन कॉरिडोर चिह्नित, सारंगपुर स्कूल की बनेगी नई बिल्डिंग, नए टीचर भी भर्ती होंगे

Holiday Announced in Chandigarh Schools

Holiday Announced in Chandigarh Schools

चंडीगढ़। Holiday Announced in Chandigarh Schools: सिटी ब्यूटिफुल के मेरे प्रिय वासियों आज हमारा देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस(74th Republic Day) मना रहा है। आज जब हम यहाँ सब एकत्रित हैं, हमारे देश ने इन सालों में जो उपलब्धियाँ हासिल की हैं, उनके लिए मुझे अपार गर्व  और कृतज्ञता की अनुभूति(sense of gratitude) हो रही है। आज का दिन उन स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष(struggle of freedom fighters) और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने इस देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस अवसर पर मैं अपने सशस्त्र बलों का विशेष रूप से अभिवादन करना चाहता हूँ, जो हमारे देश की अखंडता और एकता की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। 
26 जनवरी 1950 के दिन हमें हमारा संविधान मिला था, जिसने हमें एकसूत्र में पिरोया और हमें एक गणतंत्र बनाया।

आज जब हम एक शक्तिशाली राष्ट्र की बात कर रहे हैं, तो जी20 शीर्ष सम्मेलन की अध्यक्षता के विषय में बात करने का इससे कोई बेहतर पल नहीं हो सकता। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जब हमारा देश सबसे प्रतिष्ठित शीर्ष सम्मेलन में विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं के सामने जो मुद्दे पेश आ रहे हैं, उनके विषय में विचार और वार्तालाप करेगा। हमारा सिटी ब्यूटिफुल चण्डीगढ़ इन देशों के डेलीगेट्स की मेज़बानी करेगा। जैसा कि भारत में होने वाले जी20 सम्मेलन का मूल विषय 'वसुधैवव कुटुंबकम' है, यानि कि एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य। हम विश्व के सभी टकरावों के समाधान में सहायक होने के लिए एक बड़े विस्तृत परिवार के रूप में प्रतिबद्ध रहेंगे। मैं चण्डीगढ़ वासियों से आह्वान करता हूँ कि वह इस समारोह जी20 को इतिहास में यादगार समारोह बनाने के लिए उत्कृष्ट मेज़बान बनें।

चंडीगढ़ में 11 ग्रीन कॉरिडोर चिह्नित किए गए हैं जो नार्थ से साउथ की तरफ हैं। इन्हें अगले एक साल में विकसित किया जाएगा। 7 किलोमीटर के पहले कॉरिडोर पर जल्द काम शुरू होगा।  गवर्नमेंट स्कूलों में शिक्षा को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। इसके तहत पलसोरा और कजेहड़ी में स्कूल बिल्डिंग्स पर काम चल रहा है। वहीं सारंगपुर में 14.71 करोड़ रुपए से एक और स्कूल बिल्डिंग बनेगी। इसके निर्माण को मंजूरी मिल गई है। यह जानकारी प्रशासक के सलाहकार धर्म पाल ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में देश भर की UTs में पहले और देश में दूसरे नंबर पर आया है।

स्कूलों में एंट्री आर्थिक रूप / Economic entry in schools

धर्म पाल ने बताया कि चंडीगढ़ में प्राइवेट अनएडिड स्कूलों में एंट्री लेवर क्लासिज में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं गवर्नमेंट स्कूलों में और टीचर्स की भर्ती की जाएगी। इससे टीचर-स्टूडेंट रेशो बेहतर होगा।

 चंडीगढ़ में  बनेगा पहला ग्रीन कॉरिडोर / First Green Corridor to be built in Chandigarh

पॉपुलेशन बढ़ने के साथ ही पर्यावरण संबंधी कई प्रकार की चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में पर्यावरण बचाव को लेकर कई प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें पब्लिक बाइक-शेयरिंग सिस्टम अहम रूप से शुरू किया गया है। शहर के हर सेक्टर में साइकिल ट्रैक बढ़ाए जा रहे हैं। शहर में नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 मिलेट्स मिड-डे मिल शुरू होगा / Millets mid-day mill will start

शहर में गुड न्यूट्रिशन को बढ़ावा देते हुए 'सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशनशन प्रोग्राम' में मिलेट्स की शुरुआत की गई है। शहर की सभी 450 आंगनवाड़ी सेंटर्स में इसे शुरू किया गया है। मिलेट्स को मिड -डे मिल में भी शुरू करने की दिशा में काम चल रहा है। कुछ महीने में यह शुरू हो जाएगा। 'चंडीगढ़ मिलेट्स मिशन' की भी शुरुआत की गई है। इसका मकसद रोजाना की डाइट में मिलेट्स को शामिल करना है।

व्हीकल स्क्रैपिंग सेंटर जल्द / vehicle scrapping center soon

धर्म पाल ने बताया कि चंडीगढ़ में एक व्हीकल स्क्रैपिंग सेंटर बनाया जाएगा। जो वाहन सड़क पर चलने योग्य नहीं हैं और पॉल्यूशन कर रहे हैं उन्हें स्क्रैप किया जाएगा। गाड़ियों की फिटनेस को लेकर इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन सेंटर जल्द बन कर पूरा होने वाला है। रायपुर कलां में यह बन रहा है। इसके अलावा स्टेट ऑफ आर्ट क्षेत्रीय ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर भी जल्द बन जाएगा।

सोलर पावर प्लांट की क्षमता बढ़ेगी / Solar power plant capacity will increase

धर्म पाल ने  बताया गया कि ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज के प्रभाव को कम करने के लिए सोलर पावर को तेजी से प्रमोट किया जा रहा है। 55 MW के सोलर PV प्रोजेक्ट्स पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। इसे अगस्त तक 75 MW करने की दिशा में काम चल रहा है। हाल ही में सेक्टर 39 वाटर वर्क्स और धनास की लेक पर फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाए गए हैं।

शहर में 80 नई इलेक्ट्रिक बसें आएंगी / 80 new electric buses will come in the city

शहर में 80 और इलेक्ट्रिक बसों को लाया जाएगा। शहर में तेजी से बढ़ रही पॉपुलेशन के बावजूद शहर का ग्रीन कवर 50 प्रतिशत हो चुका है। शहर को कार्बन न्यूट्रल करने की दिशा में काम चल रहा है। बता दें कि इसे लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पॉलिसी शुरू की गई है। ई-व्हीकल्स खरीद पर छूट भी दी जा रही है।

 शहर को मिलेंगे 2 सिंथेटिक ट्रैक / City will get 2 synthetic tracks

स्पोर्ट्स कंप्लैक्स, सेक्टर 7 और सुखना लेक के किनारे जल्द सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक होगा। इसके लिए काम चल रहा है। वहीं दूसरी ओर  शहर में   आर्म्ड पुलिस कंप्लैक्स को 432 और मकान मिलेंगे। इससे पुलिस के लिए घर की समस्या कम होगी। सेक्टर 18 गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में जल्द ही इंडियन एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर बनेगा। यहां पर कई आर्टिफिशियल सिमुलेटर्स और इंडियन एयरफोर्स के पहलुओं की जानकारी मिलेगी।

स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए यह किया / did it to improve the schools

प्रशासक के सलाहकार धर्म पाल ने कहा कि वर्ष 2022-23 सत्र के दौरान गवर्नमेंट स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के लिए 40 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। बता दें कि किशनगढ़, मौनीजागरां और सेक्टर 12 के गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल की बिल्डिंग का पिछले वर्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया था। इन स्कूलों के अपग्रेडेशन से 4500 के लगभग बच्चों को लाभ मिला है।

ई-ऑफिस की शुरुआत / Start of e-office

सरकारी विभागों में लोगों से जुड़े कामों में पारदर्शिता लाने के लिए सभी पेंडिंग केसों और ऑफिस फाइलों की रियल-टाइम ट्रैकिंग के लिए ई-ऑफिस शुरू किया गया है। वहीं कई सेवाओं को ऑनलाइन भी किया गया है। एस्टेट ऑफिस द्वारा लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए कैंप्स का भी आयोजन किया जा रहा है। पुराने पेंडिंग केसों को निपटाया जा रहा है। संपर्क की सेवाओं को भी घरों तक पहुंचाने की दिशा में प्रशासन काम कर रहा है।

स्टेट हेल्थ इंडेक्स में चंडीगढ़ बढ़िया / Chandigarh good in State Health Index

धर्म पाल ने हेल्थ की दिशा में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा किए गए सार्थक प्रयासों की भी जानकारी दी। स्टेट हेल्थ इंडेक्स में चंडीगढ़ UTs में सबसे आगे है। वहीं बताया गया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स को अपग्रेड किया गया है। शहरवासियों को ज्यादातर सेवाएं यहीं से मिल रही हैं। हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर पर पार्लियामेंट्री स्टेंडिंग कमेटी ने कोविड वैक्सीनेशन को लेकर सराहना करते हुए अपनी 137वीं रिपोर्ट में राज्यों और UTs को चंडीगढ़ मॉडल को अडॉप्ट करने की सलाह 

चंडीगढ़ के स्कूलों में अवकाश की घोषणा / Holiday declared in Chandigarh schools

चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार डॉ. धर्म पाल ने 28 जनवरी, शनिवार को चंडीगढ़ के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।  वे आज परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।

यह पढ़ें:

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी में हंगामा, देखें क्या रहा कारण

GBP के डायरेक्टरों पर प्रोक्लामेशन की कार्रवाई; फ्लैट्स के नाम पर लोगों से ठगे हैं पैसे

चंडीगढ़ पुलिस की महिला DSP को राष्ट्रपति मेडल; एक SI का भी नाम, अन्य पुलिसवालों को लिस्ट ये रही