GBP Fraud Latest News: जीबीपी के डायरेक्टरों पर प्रोक्लामेशन की कार्रवाई, फ्लैट्स के नाम पर लोगों से ठगे हैं पैसे
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

GBP के डायरेक्टरों पर प्रोक्लामेशन की कार्रवाई; फ्लैट्स के नाम पर लोगों से ठगे हैं पैसे

GBP Fraud Latest News

GBP Fraud Latest News

GBP Fraud Latest News: फ्लैट्स के नाम पर लोगों को ठगने वाले गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स (GBP) पर इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने जांच खोल रखी है और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट (PMLA) के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब PMLA कोर्ट में GBP के डायरेक्टरों के खिलाफ प्रोक्लामेशन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। ईडी का कहना है कि, समन भेजने के बावजूद डायरेक्टर्स दस्तावेज जमा कराने और बयान दर्ज करवाने के लिए पेश नहीं हो रहे हैं।

GBP ने करोड़ों की ठगी की है

बताते हैं कि, गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स यानि GBP के डायरेक्टरों पर करोड़ों की ठगी का आरोप है। ठगी का शिकार हुए लोगों का कहना है कि, उन्हें प्रोजेक्ट्स के तहत रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल फ्लैट्स दिखाए गए और इसके बाद जब उन्होंने इन्वेस्ट किया तो बाद में न तो फ्लैट्स मिले और न ही दी हुई रकम। GBP ने पंजाब के कई क्षेत्रों में अपने प्रोजेक्ट्स की लॉचिंग की थी। GBP के डायरेक्टर्स के खिलाफ कई FIR भी दर्ज हैं।

यह पढ़ें- चंडीगढ़ पुलिस की महिला DSP को राष्ट्रपति मेडल; एक SI का भी नाम, अन्य पुलिसवालों को लिस्ट ये रही