खड़क मंगोली में पंचकूला पुलिस का सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन, स्निफर डॉग की मदद से संदिग्ध ठिकानों की हुई तलाशी

1000260122

Panchkula Police conducted an intensive combing

पंचकूला। Panchkula Police conducted an intensive combing, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा नशे की रोकथाम के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस की सेक्टर-1 चौकी की टीम ने इंचार्ज *सब इंस्पेक्टर राममेहर* के नेतृत्व में *स्निफर डॉग* के सहयोग से खड़क मंगोली क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग की।

अभियान के दौरान गलियों, दुकानों, खुले स्थानों, खाली प्लॉटों, झाड़ियों, संदिग्ध ठिकानों तथा संवेदनशील बिंदुओं पर गहन तलाशी ली गई।

*डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता* के अनुसार कॉम्बिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान व सत्यापन किया गया तथा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी गई।

अभियान के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं सेवन से जुड़े संभावित ठिकानों की विशेष रूप से जांच की गई। स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्पष्ट संदेश दिया गया कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि पर *जीरो टॉलरेंस* की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

आमजन से अपील की गई कि नशे की अवैध गतिविधियों की सूचना बिना किसी भय के *पंचकूला पुलिस के ड्रग इन्फो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 / 7087081048* पर दें। बताने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।

पंचकूला पुलिस द्वारा भविष्य में भी कॉम्बिंग, पेट्रोलिंग तथा नशा विरोधी अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और स्वस्थ समाज सुनिश्चित किया जा सके।