हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला की सजा पर फैसला: आय से अधिक संपत्ति मामले में दिल्ली की अदालत में चली सुनवाई, जानिए क्या-क्या हुआ?
BREAKING
दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, VIDEO खौफनाक; देखते ही देखते चंद सेकेंड में मलबा बनी, दहशत में आए लोग, मौके पर थी पुलिस हर 5 साल में 5 मिनट निकाल लें; CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने वोट डालने को लेकर लोगों से की यह अपील, कहा- मैं हमेशा चिंतित रहा VIDEO यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित; 10th में 89.55% और 12th में 82.60% स्टूडेंट्स पास, यहां टॉपर्स लिस्ट देखें BJP में शामिल हुए तजिंदर सिंह बिट्टू; सुबह ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया, पंजाब के सीनियर नेता, जॉइनिंग के बाद छोड़ी हुई पार्टी पर क्या कहा जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, अभी राहत नहीं; जमानत पर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा, अब इस तारीख पर निगाहें

हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला की सजा पर फैसला: आय से अधिक संपत्ति मामले में दिल्ली की अदालत में चली सुनवाई, जानिए क्या-क्या हुआ?

Haryana OP Chautala Disproportionate Assets Case

Haryana OP Chautala Disproportionate Assets Case

Om Prakash Chautala News : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला पर सजा की तलवार एक बार फिर लटक गई है| दरअसल, ओम प्रकाश चौटाला अब आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी पाए गए हैं| दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज वीरवार को इस पूरे मामले में सजा सुनाने की बहस पर सुनवाई की|

फिलहाल, कोर्ट ने सजा पर अपना फैसला सुरक्षति रख लिया है| जानकारी के मुताबिक, अब शुक्रवार यानि कल ओम प्रकाश चौटाला की सजा पर कोर्ट में फैसला सुनाया जाएगा| बतादें कि,  21 मई को राउज एवेन्यू कोर्ट ने ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दिया था|

ओम प्रकाश चौटाला ने मांगी राहत...

मिली जानकारी के अनुसार, आज की सुनवाई में भी ओम प्रकाश चौटाला कोर्ट में पेश हुए| इस दौरान उनके वकील के तरफ से ओम प्रकाश चौटाला को राहत देने की दलील दी गई| राहत देने की मांग पर यह दलील रखी गई कि ओम प्रकाश चौटाला की अब उम्र बहुत ज्यादा है और अब वह शरीर से असमर्थ हैं| इसलिए उन्हें सजा में राहत दी जाए| लेकिन इधर सीबीआई की तरफ से कोर्ट में ओम प्रकाश चौटाला के वकील की दलीलों का विरोध किया गया|

सीबीआई की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि ओम प्रकाश चौटाला को अधिकतम सजा दी जानी चाहिए क्योंकि इससे समाज में एक संदेश जाएगा। ऐसा इसलिए कि ओम प्रकाश चौटाला एक सार्वजनिक व्यक्ति है| पर अगर उन्हें न्यूनतम सजा मिलती है तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। सीबीआई ने दलील दी कि ओम प्रकाश चौटाला का पुराना इतिहास साफ नहीं है, यह दूसरा मामला है जिसमें उन्हें दोषी ठहराया गया है।

CBI ने चार्जशीट दाखिल की थी ....

जानकारी के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति मामले में ओम प्रकाश चौटाला के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई ने बताया है कि, चौटाला ने 1993 से 2006 के बीच आय से काफी अधिक करोड़ों रुपए की संपत्ति जुटाई है।

हाल ही में सजा पूरी कर छूटे थे जेल से...

बतादें कि, ओम प्रकाश चौटाला पर यह विवाद कोई नया नहीं है| इससे पहले वह जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल जा चुके हैं| ओम प्रकाश चौटाला सहित और अन्य लोगों को जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई थी| जिसके बाद ओम प्रकाश चौटाला को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया था|

पिछले साल ही ओम प्रकाश चौटाला की सजा पूरी हुई और उन्हें 2 जुलाई को तिहाड़ जेल से रिहा (Tihar Jail) कर दिया गया| ओम प्रकाश चौटाला की की रिहाई से उनके समर्थक भारी खुशी की लहर दौड़ गई थी| माना जाने लगा था कि ओम प्रकाश चौटाला के जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा की राजनीति में बदलाव आएगा|