Chandigarh New DGP: IPS सागर प्रीत हुड्डा बने चंडीगढ़ के नए DGP, अभी IPS पुष्पेंद्र कुमार के पास था चार्ज

IPS सागर प्रीत हुड्डा बने चंडीगढ़ के नए DGP; दिल्ली से ट्रांसफर होकर आ रहे, अभी IPS पुष्पेंद्र कुमार के पास था चार्ज, ऑर्डर

IPS Sagar Preet Hooda Appointed New DGP of Chandigarh

IPS Sagar Preet Hooda Appointed New DGP of Chandigarh

Chandigarh New DGP: चंडीगढ़ के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति हुई है। आईपीएस डॉ सागर प्रीत हुड्डा (IPS Dr. Sagar Preet Hooda) को चंडीगढ़ का DGP बनाया गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।

इससे पहले जून में गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार को चंडीगढ़ का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया था। कुमार को IG रहते एडीशनल चार्ज के तौर चंडीगढ़ DGP का पद अगले आदेश तक संभालने को कहा गया था। पुष्पेंद्र कुमार मई में दिल्ली से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ पुलिस के IG बने थे।

दिल्ली से ट्रांसफर होकर आ रहे सागर प्रीत हुड्डा

चंडीगढ़ के नए DGP बने डॉ सागर प्रीत हुड्डा एजीएमयूटी कैडर 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर किया गया है। चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक के तौर पर वह जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। सागर हुड्डा ने कई अहम पदों पर काम किया है। उनकी गिनती काबिल और कर्मठ अफसरों में होती है।

फिलहाल, पूर्व DGP सुरेंद्र यादव के बाद अब चंडीगढ़ को स्थायी DGP मिल गया है। इसी साल अप्रैल में सुरेंद्र यादव का अचानक तबादला चंडीगढ़ से दिल्ली हो गया था। वह चंडीगढ़ में बतौर डीजीपी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाये थे।

IPS Sagar Preet Hooda Appointed New DGP of Chandigarh