हल्द्वानी: बनभूलपुरा में महिला तस्कर गिरफ्तार, नाले के पास स्मैक बेचते हुए एसओटीएफ ने दबोचा
Haldwani: Female smuggler arrested in Banbhulpura
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में कुमाऊं की स्पेशल आपरेशन टास्क फोर्स ने एक महिला तस्कर को स्मैक बेचते हुए धर दबोच लिया।
पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति स्मैक का लती है और ऊधम सिंह नगर के लालपुर से स्मैक खरीदकर लाता है। जबकि वह कुछ रुपये कमाने के लिए बनभूलपुरा में लोगों को स्मैक बेच देती है।
पुलिस देखते ही भागने लगे
गुरुवार को एसओटीएफ टीम उजाला नगर में गश्त पर थी, इस दौरान उन्होंने नाले के किनारे एक महिला व दो व्यक्ति को खड़ा देखा। पुलिस देखते ही भागने लगे। टीम ने दौड़कर महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम राबिया पत्नी फईम उर्फ बब्लू निवासी अली मस्जिद के पास बताया।
कहा कि मेरे पति फईम स्मैक पीने के आदी हैं वो ही अपने लिए स्मैक को लालपुर से किसी सरदार से लेकर आते हैं। जिसमें से वह कुछ स्मैक निकाल लेती है और यहां पीने वालों को बेच देती है। पुलिस ने जब स्मैक का तौला तो उसमें 39.58 ग्राम वजन पाया गया।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। टीम में कुमाऊं परीक्षेत्र एसओटीएफ एसआइ दीपा अधिकारी, एसआइ मनोज यादव व सिपाही दिलशाद अहमद रहे।