Gajakesari Yoga will be formed on 27th March
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

27 मार्च को बनेगा गजकेसरी योग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

GAJKESHARI

Gajakesari Yoga will be formed on 27th March

रंगों के त्योहार होली के बाद 27 मार्च को चंद्रदेव अपनी राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। हिंदू पंचांग के मुताबिक, चंद्र देव के राशि बदलने के कारण बुध और बृहस्पति ग्रहों के संयोग से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। हिंदू ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, किसी भी राशि में चंद्रदेव ढाई दिन तक विराजमान रहते हैं। 27 मार्च को चंद्रदेव जहां तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध और गुरु के साथ युति निर्मित हो रही है। ऐसे में गजकेसरी योग के कारण इन राशि वालों को बहुत अधिक लाभ होगा।

तुला राशि वालों को धन लाभ
होली के बाद चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश करने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। तुला राशि वालों को धन लाभ होगा। नौकरी के साथ प्रमोशन के योग बन सकते हैं। पदोन्नति होने से आर्थिक लाभ भी होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि को व्यापार में लाभ
तुला राशि में गजकेसरी योग बनने से इसका लाभ वृश्चिक राशि वालों को भी मिलेगा। इस दौरान उन्हें व्यापार में लाभ हो सकता है। नए कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी। गजकेसरी योग के कारण जल्द ही भाग्योदय हो सकता है। परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

मकर राशि वालों के घर होंगे मांगलिक कार्य
गजकेसरी योग से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। मकर राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। जीवन में शांति रहेगी। किसी भी कार्य को करने से पहले घर में बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ होगा।

यह पढ़ें:

भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए होली पर करें ये उपाय, बनी रहेंगी खुशियां

सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला पर्व है होली, देखें क्या है खास

छोटी होली पर करें कपूर के ये उपाय, देखें क्या है खास