Do these camphor remedies on Chhoti Holi

छोटी होली पर करें कपूर के ये उपाय, देखें क्या है खास

Kapoor

Do these camphor remedies on Chhoti Holi

हिंदू धर्म में कपूर बेहद ही शुद्ध माना जाता है। यह किसी भी पूजा-पाठ या फिर त्योहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि कपूर को जलाने से जितना घर में सकारात्मकता का संचार होता है, उतना ही इससे वातावरण शुद्ध होता है। ऐसे में जब होली इतने करीब है, तो आइए कपूर के कुछ चमत्कारी उपाय करते हैं, जिनसे घर की दरिद्रता के साथ वातावरण में शुद्धता का संचार होता है। बता दें, इस साल छोटी होली 24 मार्च, रविवार के दिन मनाई जाएगी।

होलिका दहन का समय
24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन के लिए सिर्फ 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा। ऐसे में आप इस दौरान किसी भी प्रकार की धार्मिक विधियां कर सकते हैं।

छोटी होली पर कपूर के उपाय 
* छोटी होली के दिन कपूर में थोड़ा घी डालें। इसके बाद उसे भगवान का ध्यान करते हुए जलाएं। फिर उसे घर के कोने-कोने में घुमाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा। साथ ही जीवन में सकारात्मकता आएगी।

* छोटी होली के दिन कपूर के साथ गुलाब की पंखुडिय़ां जलाएं। इसे पूरे घर में घूमाएं।

* अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं या फिर लंबे समय से बीमार चल रहें, तो छोटी होली के दिन कपूर के साथ 10 नीम के 10 पत्ते, 6 लौंग को लेकर अपने ऊपर से 7 बार घुमाएं फिर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से आपको बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

यह पढ़ें:

22 March 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

कई मायनों में है खास वृंदावन की फूलों वाली होली,देखें क्या है खास

Aaj ka Panchang 20 March 2024: आज किया जाएगा आमलकी एकादशी व्रत, दैनिक से जानें शुभ मुहूर्त