Father killed daughter and threw dead body in well
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

पिता ने बेटी की हत्या कर शव कुएं में फेंका था, कोर्ट ने सुनाई कठोर आजीवन कारावास की सजा

Father killed daughter and threw dead body in well

Father killed daughter and threw dead body in well

Father killed daughter and threw dead body in well- तुमकुरु। यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या करने के बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया था। इस मामले में स्थानीय अदालत ने शनिवार को आरोपी पिता को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

इस घटना में कोराटागेरे तालुक के वेंकटपुरा गांव के निवासी नरसिम्हामूर्ति दोषी है। यह घटना 4 दिसंबर 2018 की है। व्यक्ति ने अपनी चार वर्षीय बेटी सिंधु की हत्या कर दी थी क्योंकि वह उसे अपनी दूसरी शादी में बाधा मानता था।

उसने शव को कुएं में फेंका और फरार हो गया। कोलाला पुलिस ने लड़की के लापता होने का मामला दर्ज किया था, पुलिस आरोपी को पकड़ने में कामयाब रही। लगातार पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया था।

इस संबंध में कोलाला पुलिस ने नरसिम्हामूर्ति के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। न्यायाधीश केबी गीता ने फैसला सुनाया था और सरकारी वकील एस राजन्ना ने मामले की पैरवी की थी। 

नरसिम्हामूर्ति ने कबूल किया था कि उसे अपनी पहली पत्नी पर बेवफाई का शक था, और उसने दूसरी शादी करने का फैसला किया था।

 

यह भी पढ़ें: 

राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान में महिला की निर्वस्‍त्र परेड पर मांगी रिपोर्ट