BREAKING
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की अपील- 'रिश्वतखोरी खत्म करने के लिए डिजिटल ईज़ी जमाबंदी पोर्टल का करें इस्तेमाल' हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ट्राइसिटी के शहरी विकास में तेजी: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस की नई घोषणाएँ 'कॉकरोच जनता पार्टी' को यूपी में नहीं मिला भाव: दोपहर 2 बजे मुंबई से लखनऊ उतरे अभिजीत दिपके, प्रदर्शनकारियों ने मंच से खदेड़ा; 3 बजे की फ्लाइट से लौटे दिल्ली लुधियाना में केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान: भाजपा गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएगी

लगातार घट रही ‘बैड न्यूज’ की कमाई, फिर भी 35 करोड़ के हुई पार, हाफ सेंचुरी लगाने से रह गई बस इतनी दूर

Bad Newz Box Office Collection Day 5

Bad Newz Box Office Collection Day 5

नई दिल्ली। Bad Newz Box Office Collection Day 5: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और करण जौहर को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हर दिन गुड न्यूज मिल रही है।

एमी और विक्की का ब्रोमांस लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। धीमी शुरुआत करने वाली रोमांटिक कॉमेडी मूवी ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी थी। शनिवार और रविवार को भी मूवी का कलेक्शन अच्छा था। खास बात ये है कि बैड न्यूज (Bad Newz Movie) ने वर्किंग डेज पर भी अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है।

सोमवार के बाद अब मूवी के मंगलवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। फिल्म ने पांचवें दिन क्या कमाल किया है, चलिए देखते हैं।

वर्किंग डेज पर भी शानदार है 'बैड न्यूज' की कमाई

बैड न्यूज की कहानी हेट्रोपैटरनल सुपरफेकंडेशन नामक मेडिकल कंडीशन पर आधारित है, जिसमें एक महिला दो अलग पुरुषों के जुड़वा बच्चों को जन्म देती है।  इस दुर्लभ स्थिति को बड़े ही सरल अंदाज में विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म में दिखाया है।

फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है, जिसकी वजह से थिएटर वीकडेज पर भी भर रहे हैं। सोमवार को तकरीबन सिंगल डे पर 3.37 करोड़ तक का बिजनेस करने वाली इस मूवी का मंगलवार को कलेक्शन बढ़ा है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के पांचवें दिन मूवी ने टोटल 3.86 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

50 करोड़ कमाने से बस थोड़ी दूर है मूवी 

कल्कि 2898 एडी के बाद अब लगता है कि हिंदी फिल्मों के अच्छे दिन आ चुके हैं, क्योंकि अब बैड न्यूज ने भी 50 करोड़ की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इस फिल्म ने पांच दिनों के अंदर टोटल 37 करोड़ कमा लिए हैं और 50 करोड़ तक इसे पहुंचने के लिए अब महज 13 करोड़ की कमाई और करनी है।

वहीं दुनियाभर में इस मूवी ने 60 करोड़ कमा लिए हैं। जिस रफ्तार से ये फिल्म दौड़ रही है, जल्द ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। विक्की कौशल की फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने तक दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं।