Dhaba Owner Shot Man in Haryana: करनाल में ढाबे पर चलीं गोलियां; बिरयानी के विवाद पर मालिक ने ग्राहक को गोली मारी

हरियाणा में ढाबे पर चलीं गोलियां; बिरयानी के विवाद पर मालिक ने ग्राहक को गोली मारी, शख्स की हालत नाजुक, चंडीगढ़ रेफर

Dhaba Owner Shot Man in Haryana

Dhaba Owner Shot Man in Haryana

Dhaba Owner Shot Man in Haryana: हरियाणा के करनाल स्थित एक ढाबे पर गोलीबारी हुई है। बताया जाता है कि, ढाबे के मालिक ने एक ग्राहक को गोली मार दी। ग्राहक की पहचान तरनदीप के रूप में हुई है। गोली लगने से तरनदीप की हालत बेहद नाजुक है। पहले उसे करनाल के एक अस्पताल में ले जाया गया था लेकिन यहां से उसे सीधा चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

इधर तरनदीप के साथ इस घटना से उसके घरवाले काफी परेशान हो रखे हैं। तरनदीप की हालत को देख वह बुरी तरह सहमे हुए हैं। घरवालों की तरफ से तरनदीप के लिए दुआओं का दौरा जारी है। बताते हैं कि, तरनदीप की दो छोटी-छोटी बेटियां है जो बार बार अपने पिता के बारे में पूछ रही हैं।

बिरयानी के विवाद पर चलाई गोली

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित तरनदीप बीती रात को ढाबे पर खाना खाने पहुंचा था। जहां इस बीच बिरयानी को लेकर उसका विवाद हो गया। वहीं विवाद के बीच जब ढाबे का मालिक मौके पर पहुंचा तो तरनदीप की उसके साथ भी बहस होने लगी और झगड़ा बढ़ गया। जहां इतने में ही ढाबे मालिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और तरनदीप पर गोली चला दी।

गोली तरनदीप के पेट में लगी। जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। वहीं तरनदीप को गोली लगने की सूचना जब परिवार वालों के पास पहुंची तो हड़कंप मच गया। वह फौरन मौके पर पहुंचे और तरनदीप को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते तरनदीप को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

फिलहाल, इस घटना से आसपास सनसनी का माहौल है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि, घटना में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह पढ़ें- पंजाब में सेक्स रैकेट पर छापा; 10 से ज्यादा लडकियां गिरफ्तार, कई एजेंट भी पकड़े गए, उम्र और फिगर के हिसाब से तय होते थे रेट