Sex Racket Caught in Ludhiana: पंजाब में सेक्स रैकेट पर छापा; 10 से ज्यादा लडकियां गिरफ्तार, कई एजेंट भी पकड़े गए
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

पंजाब में सेक्स रैकेट पर छापा; 10 से ज्यादा लडकियां गिरफ्तार, कई एजेंट भी पकड़े गए, उम्र और फिगर के हिसाब से तय होते थे रेट

Sex Racket Caught in Ludhiana

Sex Racket Caught in Ludhiana

Sex Racket Caught in Ludhiana: देश के विभिन्न हिस्सों में सेक्स रैकेट एक्टिव हैं। जहां पंजाब भी इससे अछूता नहीं है। पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। लुधियाना बस स्टैंड के नजदीक कुछ होटलों में धड़ल्ले से लड़कियों के जिस्म का सौदा हो रहा था। जहां पुलिस ने अचानक छापेमारी करते हुए 10 से ज्यादा लड़कियों और कई एजेंटों को गिरफ्तार किया।

बताते हैं कि, पुलिस की छापेमारी के दौरान कुछ लोग फरार भी हो गए। पुलिस का कहना है कि, लोगों की शिकायतें आ रहीं थीं। जिसके बाद पुलिस ने अचानक छापेमारी की और आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया। सेक्स रैकेट में शामिल पकड़ी गईं लड़कियां पंजाब की ही रहने वाली हैं। एजेंट भी पंजाब के ही हैं। पुलिस ने बताया कि, इनके अलावा होटलों के मैनेजर और मालिक पर भी केस दर्ज किया गया है।

यह पढ़ें- हरियाणा में पुलिस की रेड; होटलों में पहुंची तो छत से कूदने लगे युवक-युवतियां, मची भागम-भाग

उम्र के हिसाब से तय होते थे रेट

बताया जाता है कि, होटलों में दो तरीके से ग्राहक पहुंचते थे। एक तो जो ग्राहक पहले आ चुका होता था  वो और दूसरे तरीके में सेक्स रैकेट के एजेंट नए ग्राहकों को लाते थे। इसके साथ ही ग्राहकों को लडकियां मुहैया भी कराई जाती थीं। लड़कियों की तस्वीरें ग्राहक के व्हाटसऐप पर भेजी जाती थीं और पूछा जाता था कि कौन सी लड़की चाहिए। लड़कियों की उम्र के हिसाब से सबका अलग-अलग रेट होता था। जो लड़की जितनी नई और अच्छे फिगर की होती थी उसका रेट हाई रखा जाता था। वहीं शुरुवाती रेट 1000 रूपए रखा गया था।

लड़कियों का होगा मेडिकल

बताते हैं कि, पड़की गई सभी लड़कियों का मेडिकल करवाया जाएगा। ताकि मेडिकल में यह पता लगाया जा सके कि कहीं ये लडकियां AIDS जैसी बीमारी से ग्रस्त तो नहीं। क्योंकि ये लड़कियां कई पुरुषों के संबंध में आईं हैं।

यह पढ़ें- हरियाणा में सेक्स रैकेट का खुलासा: खुलेआम जिस्म बेचती हैं महिलाएं, कूड़े-कबाड़ और खंडहर जैसी जगह पर पहुंचते हैं कस्टमर, रेट कुछ ऐसा