Haryana Police Raid on Hotels: हरियाणा में पुलिस की रेड; होटलों में पहुंची तो छत से कूदने लगे युवक-युवतियां
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा में पुलिस की रेड; होटलों में पहुंची तो छत से कूदने लगे युवक-युवतियां, मची भागम-भाग

Haryana Police Raid on Hotels

Haryana Police Raid on Hotels

Haryana Police Raid on Hotels: हरियाणा में गलत काम की सूचना पर अक्सर स्पा सेंटरों और होटलों पर पुलिस की रेड होती है। खबर अब हरियाणा के झज्जर से है। जहां गुरूवार को स्थानीय पुलिस द्वारा विभिन्न होटलों पर रेड की गई। जानकारी के अनुसार, इस दौरान पुलिस ने 5 युवतियों और 2 युवकों को पकड़ा। पुलिस ने पकड़े गए इन युवक-युवतियों से पूछताक्ष के साथ आगे की कार्रवाई की है।

होटलों में पहुंची पुलिस तो छत से कूदने लगे युवक-युवतियां

बताते हैं कि, जैसे ही पुलिस होटलों में पहुंची तो मौके पर भगदड़ मच गई। युवक-युवतियां पुलिस से बचकर भागते नजर आए। आलम यह रहा है कि, इस दौरान एक युवक-युवती द्वारा छत से कूदने की कोशिश भी की गई। हालांकि, इस दौरान युवक छत से कूदकर भागने में सफल रहा। लेकिन युवती नहीं कूद पाई और वह वहीं फंस गई। जिसके बाद वह छत पर बैठी रही और बाद में पुलिस ने छत पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। इस दौरान युवती ने पुलिस से उसे छोड़ने की काफी मिन्नत की। लेकिन पुलिस गाडी में बिठाकर थाने ले गई।


यह पढ़ें- हरियाणा में सेक्स रैकेट का खुलासा: खुलेआम जिस्म बेचती हैं महिलाएं, कूड़े-कबाड़ और खंडहर जैसी जगह पर पहुंचते हैं कस्टमर, रेट कुछ ऐसा