हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन: राजौंद की नायब तहसीलदार सस्पेंड

Haryana Government Takes Major Action

Haryana Government Takes Major Action

कैथल  : Haryana Government Takes Major Action, हरियाणा सरकार ने ड्यूटी में लापरवाही और आमजन की समस्याओं के समाधान में कोताही बरतने के आरोप में राजौंद की नायब तहसीलदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने नायब तहसीलदार स्नेह लता को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और नोटिस के बाद भी कोई जवाब नहीं देने पर की गई। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार उपायुक्त द्वारा हाल ही में राजौंद तहसील कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार स्नेह लता अपने कार्यालय में अनुपस्थित पाई गईं। साथ ही मौके पर पहुंचे लोगों की शिकायतों और लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गई, जिसमें जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही सामने आई।