Delhi Policeman Stabbed News: दिल्ली में पुलिसवाले को चाकू से गोदा; युवक को पकड़ा तो उसने अचानक किया हमला

दिल्ली में पुलिसवाले को चाकू से गोदा; युवक को पकड़ा तो उसने अचानक किया हमला, हाल ही में एक ASI को ऐसे ही मार दिया था

Delhi Policeman Stabbed News

Delhi Policeman Stabbed News

Delhi Policeman Stabbed News: राजधानी में अब दिल्ली पुलिस का खौफ नहीं आ रहा है। आलम यह है कि, खुद पुलिसवाले सुरक्षित नहीं हैं। उनपर पर ही आएदिन कातिलाना हमले हो रहे हैं। खबर एक बार फिर दिल्ली के द्वारका इलाके से है। जहां बीती रात दिल्ली पुलिस के एक हेड कांन्स्टेबल को चाकू से गोदा गया।

हेड कांन्स्टेबल के साथ यह घटना उस वक्त हुई जब उसने कुछ बदमाश युवकों का पीछा करते हुए एक को पकड़ लिया था। जहां इसी युवक ने हेड कांन्स्टेबल के अचानक चाकू मार दिया। फिलहाल, हेड कांन्स्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं इस हमले के बाद तीन गिरफ्तारियां भी की गईं हैं। गिरफ्तार हुए युवकों में चाकू मारने वाला युवक भी शामिल है। जिसकी पहचान सनी के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस की फायरिंग में वह घायल हुआ है।

दिल्ली पुलिस के DCP ने बताई पूरी घटना

इधर, दिल्ली पुलिस के DCP हर्षवर्धन मंडावा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, कल रात 8:30 बजे पुलिस को एक झगड़े की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि रिक्शा चलाने वाले एक व्यक्ति के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है। DCP ने बताया कि, उक्त युवकों का जब पुलिस स्टाफ ने पीछा किया और इस दौरन और एक आरोपी(सनी) को पकड़ा तो उसने हमारे हेड कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर दिया।

इनके छिपने वाली जगह पहुंची पुलिस

DCP ने बताया कि, बाद में जब युवकों के छिपे होने वाली जगह पर पुलिस पहुंची तो वहां पहुंचने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। हालांकि, इस बीच पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और इस कार्रवाई में आरोपी सनी घायल हुआ और हमने 3 युवकों की गिरफ्तारी की। जबकि अन्य की तलाश जारी है। वहीं सनी अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत स्थिर है। सनी पर 6 मुकदमें दर्ज़ हैं।

हाल ही में एक ASI को ऐसे ही मार दिया था

मालूम रहे कि, इसी महीने दिल्ली पुलिस के एक ASI को भी चाकू से गोदा गया था। एक स्नैचर को पकड़ने के दौरान ASI के साथ यह घटना घटी थी। बाद में एएसआई ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

यह पढ़ें- कौन है शाहरुख खान? मुख्यमंत्री ने बयान दिया तो बॉलीवुड के 'बादशाह' ने रात 2 बजे घुमा दिया फोन, फिर क्या...