JE arrested in Haryana: Arrested while taking 20,000 bribeहरियाणा में JE गिरफ्तार: 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, अवैध दुकान न तोड़ने के नाम पर मांगी थी घूस
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

हरियाणा में JE गिरफ्तार: 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, अवैध दुकान न तोड़ने के नाम पर मांगी थी घूस

undefined

एन्टी करप्शन ब्यूरो (ए.सी.बी.) ने जिला नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जे.ई.) गिरीश कुमार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पेटवाड़ गांव के सुमित की शिकायत पर की गई।

सुमित ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि जे.ई. गिरीश कुमार उसकी पी.वी.सी. सीट पैनल की दुकान को अवैध बताकर उसे न तोड़ने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

सुमित ने बताया कि 23 दिसंबर की शाम को गिरीश कुमार उसकी दुकान पर आया और खुद को अधिकारी बताते हुए दुकान के आगे मापतोल करने लगा। पूछताछ करने पर उसने दुकान को अवैध बताया और नोटिस भेजकर तोड़ने की धमकी दी।

सुमित के अनुसार, जे.ई. ने कार्रवाई रुकवाने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी। बातचीत के बाद यह सौदा 20 हजार रुपए में तय हुआ। इस दौरान सुमित ने फोन पर हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया था, जिसके बाद उसने ए.सी.बी. कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।