Leopard in Panchkula: पंचकूला में तेंदुआ घुसने से फैली दहशत, VIDEO; जंगल छोड़ रिहायशी इलाके में कर रहा हलचल, लोग डरे

पंचकूला में तेंदुआ घुसने से फैली दहशत, VIDEO; जंगल छोड़ रिहायशी इलाके में कर रहा हलचल, लोग डरे, वन विभाग ने जाल बिछाया

Leopard Enters in Panchkula Haryana Breaking News

Leopard Enters in Panchkula Haryana Breaking News

Leopard in Panchkula: आजकल जंगल के जानवर रिहायशी इलाकों का ज्यादा ही रुख कर रहे हैं। खासकर बाघ और तेंदुए रिहायशी इलाकों में घूमते हुए देखे जा रहे हैं। अब हरियाणा के पंचकूला शहर में एक तेंदुआ घुस आया है। शनिवार दोपहर पंचकूला के सेक्टर 6 रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक देखी गई। तेंदुए को यहां मकान नंबर 277 के नजदीक हलचल करते देखा जा रहा है। जिससे वहां लोगों में दहशत का महौल बना हुआ है। तेंदुए को अपने बीच देख लोग बेहद डर गए हैं और अपने घरों में कैद हो रखे हैं।

हालांकि इस बीच कुछ लोग छतों पर भी चढ़े हुए देखे जा रहे हैं और वह तेंदुए का वीडियो बना रहे हैं। आसपास लोगों का शोर-शराबा सुनाई दे रहा है। सामने आए वीडियो में तेंदुआ एक घर की दीवार फांदकर दूसरे घर में कूदता दिखाई दे रहा है। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। तेंदुए के इलाके में घुसने के बाद लोगों से सावधान रहने को कहा गया है और उन्हें सुरक्षित रहने के लिए अपने घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है।

पंचकूला के रिहायशी इलाकों में पहले भी आते रहे तेंदुए

यह पहली बार नहीं है जब कोई तेंदुआ पंचकूला के रिहायशी इलाके में घुस आया हो। पहले भी कई बार पंचकूला के आबादी वाले इलाकों में इस जंगली शिकारी को घुसते देखा गया है। हाल ही में 7 दिसंबर को मोरनी के शिल्यों गांव के नज़दीक तेंदुआ देखा गया था, जो घरों में घुसने की कोशिश कर रहा था। आपको बतादें कि, पंचकूला का मोरनी इलाका एक पहाड़ी और जंगली क्षेत्र है. ऐसे में पंचकूला और आसपास के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवर अक्सर अपनी दस्तक देते हैं और लोगों के बीच दहशत और कौतुहल पैदा कर देते हैं। पंचकूला के साथ-साथ चंडीगढ़ के आबादी वाले इलाकों में भी तेंदुए की दस्तक होती रही है।

पुलिस थाने से कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ; डरकर भागने की बजाय वो भिड़ा, वफादारी में हो गया कुर्बान, अब वीडियो हो रहा वायरल

तेंदुआ काफी खूंखार जंगली जानवर

तेंदुआ काफी खूंखार जंगली जानवर है। यह अगर अपने पे आ जाए तो आदमी को कच्चा खा जाए। इसके अलावा इसकी एक और खासियत है कि यह आपके नजदीक आकर इस तरह छिप जाएगा कि आप पर तो इसका पूरा कण्ट्रोल रहेगा लेकिन आप इसे नहीं देख पाएंगे। इसके अलावा इसकी नजरें और सूंघने की क्षमता बड़ी शार्प होती है। आहट पर यह वार कर देता है और काम तमाम कर देता है। तेंदुआ बेहद फुर्तीला होता है। इसकी लंबी छलांग और ऊंचाई पर चढ़ने की इसकी क्षमता इसे और ताकतवर बनाती है।

शादी में तेंदुआ घुसा तो दुल्हन भागी, दूल्हा छिपा रहा; बिन बुलाए मेहमान ने पुलिसवाले से राइफल छीनी, फोटोग्राफर ने छत से लगा दी छलांग

दिल पत्थर है क्या? दर्द क्यों नहीं समझा; बीमार-लाचार था तेंदुआ, लोगों ने उसका फायदा उठा लिया, साथ में सेल्फी, पीठ पर सवारी करते दिखे

लो अब ये भी देख लो: तेंदुए ने थाने में दिखाई दबंगई, वीडियो आया सामने