Orange alert issued for cold in Haryana: Dense fog in several
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

हरियाणा में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी: कई जिलों में घना कोहरा, शीत लहर से बढ़ेगी ठिठुरन

undefined

Orange alert issued for cold in Haryana: Dense fog in several

हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए आज ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तक रह गई।
विशेष रूप से जीटी रोड से सटे जिलों में घने कोहरे के कारण ठंड का प्रभाव अधिक महसूस किया जा रहा है। वहीं, दक्षिणी हरियाणा में सूखी ठंड पड़ रही है।


मौसम विभाग के अनुसार, नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। पलवल का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि कोहरे के साथ-साथ शीत लहर भी चलेगी, जिससे दिन के समय भी ठंड का असर बना रहेगा।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में 31 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 28 से 30 दिसंबर के बीच ठंड में और वृद्धि होने के आसार हैं। 31 दिसंबर के बाद उत्तर और उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी