पंजाब के बटाला में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, पेट्रोल पंप पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की
BJP Leader Attacked in Batala, Punjab
बटाला। BJP Leader Attacked in Batala, Punjab, पुलिस जिला बटाला के अंतर्गत आने वाले थाना कोटली सूरत मल्ली क्षेत्र के प्रसिद्ध कारोबारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सोनी अपने पेट्रोल पंप पर बैठे हुए थे।
इसी दौरान बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावरों द्वारा उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी । जिस दौरान भाजपा नेता विजन कुमार की तरफ से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जवाबी गोलीबारी के दौरान अज्ञात हमलावर फरार हो गए।
भाजपा नेता विजय सोनी ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9:24 बजे वह रोजाना की तरह अपने पेट्रोल पंप पर बैठ कर हिसाब किताब कर रहे थे। तभी दो अज्ञात व्यक्ति, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और आते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
-1780546224197.jpeg)
जवाब में विजय कुमार सोनी ने भी अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से हमलावरों पर जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मांग बुधवार शाम करीब 7 बजे से उन्हें विदेशी नंबरों से फोन आ रहे थे और व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज के माध्यम से उनसे 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती न देने पर उन्हें 10 दिनों के भीतर जान से मारने की धमकियां भी दी गई थीं।

भाजपा नेता विजय सोनी ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। इस मौके पर थाना कोटली सूरत मल्ली के एसएचओ गुरदर्शन सिंह पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
हालांकि, जब मीडिया ने घटना के संबंध में उनसे बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ही मीडिया को जानकारी देंगे।