पंजाब में मौसम का अलर्ट: कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी

Warning of Rain

Weather Alert for Punjab

अमृतसर। Weather Alert for Punjab: पंजाब में वीरवार को राज्य भर में ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा चेतावनी के अनुसार राज्य में आज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

आज वीरवार को राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मध्य पंजाब क्षेत्र के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कुछ अन्य जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से झोंकेदार हवाओं और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।

आज अमृतसर से फतेहगढ़ साहिब तक ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर और फाजिल्का व मुक्तसर के आसपास के क्षेत्र में यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। किसानों को भी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।

दो दिन और रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

5 जून : इस दिन दक्षिणी जिलों में ही चेतावनी जारी की गई है। फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर और पटियाला के अधिकांश हिस्सों में कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा। इन जिलों में गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

6 जून : राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।केवल कुछ दक्षिणी जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में ही येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।

7 जून : पूरे पंजाब में किसी भी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सभी जिलों में सामान्य मौसम रहने की संभावना है।