राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, कई नेताओं की हुई गिरफ्तार
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, कई नेताओं की हुई गिरफ्तार

Rahul Gandhi Disqualified

Rahul Gandhi Disqualified

रुड़की: Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह(satyagraha) के दौरान भगत सिंह चौक पर कांग्रेसियों पुलिस के बीच की जमकर धक्का-मुक्की(push and shove) हुई। कुछ कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री(former cabinet minister) हरक सिंह रावत को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत धरने पर बैठ गए।

वहीं रुड़की स्थित गांधी वाटिका में भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार विपक्ष से डरी हुई है और लगातार विपक्षी नेताओं को जेल भेजने का काम कर रही है। तमाम जांच एजेंसी के माध्यम से डराने का काम किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।

कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर सरकार की तानाशाही के खिलाफ आंदोलन करेगा।

कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पर पहुंचे और यहां पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को अपने वाहन में बैठा लिया, लेकिन बाद में उन्‍हें वाहन से उतार दिया गया।

यह पढ़ें:

CM Dhami ने खिलाड़ियों को किया खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से पुरस्कृत

पूर्णागिरी धाम में बस का इंतजार कर रहे लोगों को वाहन ने कुचला, पांच की मौत, सात घायल

पेपर लीक में इनामी भाजपा नेता ने आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया