CM Dhami ने खिलाड़ियों को किया खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से पुरस्कृत

CM Dhami ने खिलाड़ियों को किया खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से पुरस्कृत

Khel Ratna to Players

Khel Ratna to Players

Khel Ratna to Players: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड(Dronacharya Award) से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में  वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 तक के देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एवं वर्ष 2021 एवं 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुरस्कारों के साथ ही वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके लिए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 2.08 करोड़ की धनराशि वितरित गई।

इन्हें मिला पुरस्कार (Awarded to)

देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार (Devbhoomi Uttarakhand Sports Ratna Award)

  • वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन
  • वर्ष 2020-21 के लिए एथलेटिक्स चन्दन सिंह 

देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार (Devbhoomi Uttarakhand Dronacharya Award)

  • वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन
  • वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी
  • वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (Lifetime Achievement Award)

  • वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पांडे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। 

पिछले चार साल से नहीं मिल पाए थे पुरस्कार (Awards were not received for the last four years)

खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में कोविड एवं अन्य वजहों से पिछले चार वर्षों से खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था, लेकिन अब पुरस्कारों की घोषणा के बाद इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

हिमालय पुत्र पुरस्कार के लिए अभी करना होगा इंतजार (Now have to wait for Himalaya Putra Award)

द्रोणाचार्य, खेल रत्न एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड के लिए खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है, लेकिन हिमालय पुत्र पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों को अभी इंतजार करना होगा। वर्ष 2022 में शासनादेश होने के बावजूद विभाग की ओर से अभी इसके लिए आवेदन नहीं मांगा गया है।

यह पढ़ें:

पूर्णागिरी धाम में बस का इंतजार कर रहे लोगों को वाहन ने कुचला, पांच की मौत, सात घायल

पेपर लीक में इनामी भाजपा नेता ने आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया

Kedarnath: लगातार बर्फबारी से बढ़ीं मुश्किलें, पहाड़ी से भारी मात्रा में बर्फ खिसककर पैदल रास्ते पर आई