Punjab: एक्शन में आये CM भगवंत मान, जिलों के DC तलब... देखिये क्या है बात?

Punjab: एक्शन में आये CM भगवंत मान, जिलों के DC तलब... देखिये क्या है बात?

CM Bhagwant Mann summoned deputy commissioners of districts

CM Bhagwant Mann summoned deputy commissioners of districts

Punjab News : पंजाब का सीएम बनते ही भगवंत मान ने कुछ ही दिनों में कई अलग-अलग मुद्दों पर बड़े फैसले ले डाले हैं| पंजाब में सीएम भगवंत मान का एक्शन देखते ही बन रहा है| वहीं, सीएम मान के एक्शन की एक और ताजी खबर अब सामने आई है| बताया जा रहा है कि, CM मान ने जिलों के DC तलब किये हैं| इन्हें चंडीगढ़ तलब किया गया है| जहां पंजाब भवन में CM भगवंत मान इनके साथ मीटिंग करेंगे।

यह पढ़ें - पंजाब: प्यार में क्या से क्या कर दिया... लिंग बदलवाया, रवि से रिया बन गया युवक, लेकिन सारी कहानी हो गई गड़बड़, अब आंखों में सिर्फ दर्द के आंसू

 

देखिये क्या है बात?...

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब में गेहूं खरीद के प्रबंधों को लेकर DC, चंडीगढ़ तलब हुए हैं| CM भगवंत मान जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ मीटिंग कर गेहूं खरीद के प्रबंधों का जायजा लेंगे| बताया जाता है कि इस मीटिंग में मान के मंत्री भी मौजूद रहने वाले हैं| इधर, CM भगवंत मान की इस मीटिंग के पीछे यह भी कहा जा रहा है कि कई मंडियों में गेहूं खरीद के प्रबंध पुख्ता नहीं हैं| किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है| इसलिए मान ने जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को अचानक तलब किया है| बतादें कि, पंजाब में गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।

यह पढ़ें - क्या होता है Government का मतलब? भगवंत मान का ये वीडियो देख हंसी आ जाएगी