पंजाब में एक युवक ने एक युवक से ही प्यार के लिए लिंग बदलवाया, रवि से हुआ रिया

पंजाब: प्यार में क्या से क्या कर दिया... लिंग बदलवाया, रवि से रिया बन गया युवक, लेकिन सारी कहानी हो गई गड़बड़, अब आंखों में सिर्फ दर्द के आंसू

A Youth changed his gender for youth lover in Punjab

A Youth changed his gender for youth lover in Punjab

पंजाब में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हैरानी हो रही है| दरअसल, यहां ''प्यार में हम क्या न क्या कर गए सनम'' वाली बात हो गई| दरअसल, पूरा मामला अमृतसर जिले का बताया जाता है| जहां एक युवक एक दूसरे युवक के ही प्यार में ऐसा गिरा कि वह युवक से युवती बन गया| युवक ने अपना लिंग बदलवा लिया| जहां पहले युवक का नाम रवि हुआ करता था वो नाम अब रिया हो चुका था| और ये सब किसके लिए सिर्फ अर्जुन नाम के एक युवक के लिए| मगर अर्जुन ने क्या किया? सिर्फ धोखा| अब रवि से रिया बना युवक पुलिस से इन्साफ की गुहार लगा रहा है|

अब आंखों में सिर्फ दर्द के आंसू....

रवि से रिया बने युवक ने बताया कि, उसकी और अर्जुन की मुलाकात पहले एक दोस्त के तौर पर हुई| लेकिन फिर इसके बाद दोनों समलैंगिक संबंध के रूप में करीब आ गए| रवि से रिया बने युवक का कहना है कि अर्जुन उसके साथ तीन साल तक रिलेशनशिप में रहा| इसके बाद अर्जुन उससे कहने लगा कि वह अपना लिंग बदलवा ले| जिसके बाद वह उसके साथ शादी कर लेगा और जिंदगी भर साथ रहेगा|

बस फिर क्या था?

रवि से रिया बने युवक ने बताया कि, उसने अर्जुन के प्यार में आकर वैसा ही किया, जैसा उसने कहा| उसने लिंग चेंज करवा लिया और इसके बाद अर्जुन ने ही उसका नाम रखा रिया| वह रवि से वह रिया बन गया| लिंग बदलवाने के बाद अर्जुन के परिवार ने भी उसे अपना लिया था, लेकिन अब अर्जुन ने उसे धोखा दे दिया है| वह उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं है। रवि से रिया बने युवक का कहना है कि अर्जुन अब उसकी बेइज्जती करता है, कहता है कि वह मुंडा है लेकिन उसका लिंग तो अर्जुन ने ही चेंज करवाया है| जिंदगी तो अर्जुन के वजह से ही उसकी खराब हुई है|

एक कुड़ी के चक्कर में है, मुझे किन्नरों को देना चाहता...

रवि से रिया बने युवक ने आगे कहा कि अर्जुन अब एक कुड़ी के चक्कर में है| वह जैसा उसे कह रही है वह वैसा कर रहा है| इसके साथ ही रवि से रिया बने युवक का कहना है कि अर्जुन उसे किन्नरों के हवाले करना चाहता है| बरहाल, अब रवि उर्फ रिया ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। रवि उर्फ रिया का कहना है कि पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया है कि इंसाफ मिलेगा| इधर, पुलिस ने भी मामले में छानबीन के साथ आगे की कार्रवाई करने की बात कही है|