Bhagwant Mann Viral Video

क्या होता है Government का मतलब? भगवंत मान का ये वीडियो देख हंसी आ जाएगी

Bhagwant Mann Video Viral

Bhagwant Mann Viral Video

Punjab New CM Bhagwant Mann : पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के रिजल्ट में आम आदमी पार्टी को लाजवाब बहुमत मिला है और अब भगवंत मान पंजाब के नए सीएम बनने जा रहे हैं| भगवंत मान (Bhagwant Mann) 16 मार्च को पंजाब (Punjab) के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे| फिलहाल, भगवंत मान अबजब सीएम बन रहे हैं तो वह खासी`चर्चा में हैं| लोग उनके बारे में तमाम बातें कर रहे हैं|

यह पढ़ें - Punjab: कौन IAS अधिकारी नए CM भगवंत मान का प्रधान सचिव? देखें

वहीं, इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके कई पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं| जहां इनमें से कई वीडियो उनकी कॉमेडी के हैं| इधर, भगवंत मान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो राजनीति और गवर्मेंट का मतलब बताते हुए दिख रहे हैं| भगवंत मान के साथ नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) भी नजर आ रहे हैं| जो कि भगवंत मान की बातों पर ठहाके लगा रहे हैं|

यह पढ़ें - ऐसे सोये कि फिर जाग न सके, बन गए जली हुई लाश: दिल्ली में आग ने दहलाया, बड़ी संख्या में लोगों की मौत

दरअसल, भगवंत मान कॉमेडियन रह चुके हैं और यह वीडियो उसी दौरान का है| भगवंत मान स्टैंडअप कॉमेडी कर रहे हैं और सिद्धू जज बने बैठे हुए हैं| वायरल हो रहे वीडियो में भगवंत मान कहते हैं कि ''मैंने एक नेता से पूछा सर ये राजनीति क्या होती है तो उन्होंने बताया कि राज कैसे करना है इसकी नीति बनाते रहना ही राजनीति है| फिर मैंने उनसे पूछा अगर ये राजनीति है तो गवर्मेंट का क्या मतलब होता है तो उन्होंने बताया कि जो हर मसले पर गौर करके उसको 1 मिनट के बाद भूल जाए उसे गर्वमेंट कहते हैं''|

यह पढ़ें - RBI से आया Alert, बताया क्या न करें वरना खाली हो जाएगा Account

सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन....

भगवंत मान के इस वीडियो पर लोगों का अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहा है| कोई जहां सिर्फ हंस रहा है तो कोई भगवंत मान पर तंज कस रहा है| एक यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि कॉमेडी में भविष्य शानदार है, ऐसा हम यूक्रेन में देख चुके हैं| तो कोई लिख रहा है कि यूक्रेन में एक कॉमेडियन राष्ट्रपति बन गया और यूक्रेन का यह हाल है, अब पंजाब में एक कॉमेडियन सीएम बना है| देखते हैं|

देखें पंजाब का पूरा रिजल्ट.....

बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड 92 सीटों पर जीत हासिल की है| जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस बहुत पीछे 18 सीटें ही जीत पाई है| वहीं, बीजेपी 2 सीटें जीत पाई है| इधर, बसपा के पास 1 और शिरोमणि अकाली दल के पास 3 सीटें आईं हैं| बतादें कि, पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 59 सीटों की जरुरत पड़ती है| इसलिए बम्पर बहुमत से आप ने पंजाब में अपनी सरकार बना ली है| गौरतलब है कि पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपने सीएम कैंडिडेट के तौर पर घोषित कर दिया था|

यह पढ़ें - माता वैष्णो देवी जाने वाले सावधान! दी जा रही यह बड़ी चेतावनी, यह खबर आपके लिए