Delhi Gokulpuri Fire News

ऐसे सोये कि फिर जाग न सके, बन गए जली हुई लाश: दिल्ली में आग ने दहलाया, बड़ी संख्या में लोगों की मौत

Delhi Gokulpuri Fire News

Delhi Gokulpuri Fire News

आग (Fire) का मंजर (Incident) वाकई बड़ा भयावह होता है| अगर सही समय पे इसके बीच से न निकल पाए तो मानो जिंदगी खत्म| फिलहाल, इस वक्त ऐसी ही एक दर्दनाक खबर देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से सामने आई है| जहां गोकुलपुरी इलाके में आग ने ऐसा भीषण तांडव किया है कि एक बड़ी संख्या में जीते-जागते लोग लाश बन गए हैं| खत्म हो गई उनकी जिंदगी| बरहाल, काफी नुकसान और जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पा लिया गया है| इसके साथ ही पुलिस इस घटना की जांच कर रही है|

यह पढ़ें - बिना कपड़ों के नग्न हालत में एयरपोर्ट पर लोगों के बीच दिखी महिला, पुलिस तन ढकने को दौड़ी

 

झुग्गियों में लगी आग...

बतादें कि, गोकुलपुरी इलाके में स्थित झुग्गियों में आग लगी और देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया| यह सब इतना अचानक हुआ कि झुग्गियों में मौजूद कई लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला| एक तो यह आग रात करीब 1 बजे के आसपास लगी| जहां ऐसे समय में लोग सो रहे थे| आग लगने का पता चलने पर जो जागकर संभल पाया वो संभल गया और जो नहीं उसे आग ने बुरी तरह जला दिया| बतादें कि, 7 लोगों की जली हुई लाश बरामद हुई है| इन लाशों की हालत इतनी बुरी है कि इनकी पहचान करना मुश्किल है|

यह पढ़ें - छी-छी! IB अफसर रहा यह शख्स कर बैठा सारी हदें पार, 60 साल की उम्र में 17 साल की लड़की के साथ...

 

कई झुग्गियां खाक.....

जानकारी के अनुसार, जहां झुग्गियों में आग लगी वहां कई सारी झुग्गियां एक साथ मौजूद हैं| कहीं एक जगह आग लगने के बाद जब आगे फैली तो अधिकतर झुग्गियों को अपने आगोश में ले लिया| जो भी आग का यह भयानक मंजर देख रहा था वह दहल जा रहा था| इधर, आग की घटना की सूचना जैसे ही पुलिस और दमकल विभाग के पास पहुंची तो दोनों ही विभाग की टीमें मौके पर पहुंची| आग बुझाने के साथ राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया| लेकिन आग इतनी तेज थी कि राहत-बचाव कार्य में काफी मुश्किल आ रही थी| आखिरकार, जबतक आग बुझती तबतक इतनी ज्यादा देर हो चुकी थी कि 7 लोग अपनी जिंदगी खो चुके थे| बतादें कि आग पर कई दमकल गाड़ियों द्वारा घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका|

Delhi Gokulpuri Fire News
Caption

आग किस वजह से लगी, पता नहीं....

इधर, आग की इस भयानक घटना के बाद जहां पीड़तों का बुरा हाल है| अपने-अपनों के लिए रो रहे हैं तो वहीं यह आग की घटना कैसे हुई? इसका पता लगाया जा रहा है| अचानक आगे कैसे लग गई और इतनी ज्यादा कैसे फ़ैल गई| इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है|

सीएम केजरीवाल ने जताया शोक......

इधर, घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक जताया है| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गोकुलपुरी का दौरा करेंगे। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा - सुबह सुबह ये दुखद समाचार सुनने को मिला है| मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा|