Rape Case Registered Against A Former IB Officer

छी-छी! IB अफसर रहा यह शख्स कर बैठा सारी हदें पार, 60 साल की उम्र में 17 साल की लड़की के साथ...

Rape Case Registered Against A Former IB Officer

Rape Case Registered Against A Former IB Officer

आजकल लोग कैसी मानसिकता के हो गए हैं| किस रास्ते पर चल पड़े हैं| इंसानियत, मर्यादा की वो बातें  कहां गईं? शर्म आती है, बेहद ज्यादा शर्म आती है| जब ऐसे मामले सुनने और देखने को मिलते हैं| बतादें कि, देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है| जहां एक पूर्व IB अफसर ने सारी हदें पार कर दीं हैं| 60 साल की उम्र के इस पूर्व इंटेलिजेंस ब्यूरो अफसर पर एक नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है| बताया जाता है कि, यह पूर्व अफसर फरार चल रहा है|

यह पढ़ें - सोनम गुप्ता बेवफा के बाद अब ''राशि बेवफा है''... देखें नोटों पर क्या लिखा जा रहा? Viral

17 साल की लड़की का किया रेप....

जानकारी के अनुसार, यह पूरा घिनोना मामला दिल्ली के करोल बाग इलाके का है| जहां आरोपी ने 17 साल की एक नाबालिग लड़की की आबरू को तार-तार किया| आरोपी कुछ हद तक लड़की के परिवार का जानकार था और इसी का फायदा उठाते हुए वह किसी बहाने से लड़की को अपने साथ ले गया और   उसका रेप किया| वहीं, रेप करने के बाद आरोपी ने यह बात किसी को बताने पर धमकी दी| लेकिन पीड़ित लड़की ने हौंसला दिखाया और उसने अपने मां-बाप को सारी बात बताई| जिसके बाद घरवालों ने आरोपी पर कार्रवाई की लिए पुलिस में शिकायत दी|

यह पढ़ें - भयंकर! शख्स को छूकर निकल गई मौत, कुछ और देरी होती तो टुकड़ों में बंट जाता... देखिये रेलवे क्रॉसिंग का ये हिला देने वाला video

 

पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज....

करोल बाग थाना में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है और जिसके अनुसार, आरोपी पर पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है और पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है| फिलहाल, आरोपी अभी फरार बताया जाता है। पुलिस तलाश कर रही है|

नहीं थम रहे दिल्ली में रेप के मामले...

बतादें कि, दिल्ली में रेप के मामले थम नहीं रहे। आए दिन रेप की घटना सामने आ रही है। अभी एक महीना भी नहीं हुआ है जब राजधानी के तिलक नगर में 87 साल की बुजुर्ग महिला से रेप के मामले ने दिल्लीवालों को शर्मसार कर दिया था। 30 साल के सफाईकर्मी ने 87 साल की बुजुर्ग महिला जो कि बिस्तर से उठने में असमर्थ थी, उसका रेप किया था| वहीं, दिल्ली ही क्या, देश की अन्य जगहों से रेप के मामले सामने आते रहते हैं| हवस की आग में डूबे लोग छोटी-छोटी बच्चियों को भी नहीं बख्स रहे हैं|